क्रिकेट के मैदान में जिंदगी हार गया मासूम: गेंदबाजी करते समय अचानक जमीन पर गिरा 10 साल का बच्चा, अस्पताल में मौत

उत्तरप्रदेश के कानपुर में दर्दनाक घटना हो गई। क्रिकेट के मैदान पर बॉलिंग कर रहे 10 साल के बच्चे की अचानक सांसें थम गईं। मासूम की मौत के बाद सभी बच्चे घबरा गए।;

Update:2024-08-12 16:18 IST
Death while playing cricketDeath while playing cricket
  • whatsapp icon

Kanpur News: क्रिकेट खेल रहे 10 साल के बच्चे की अचानक मौत हो गई। बॉलिंग करते समय अचानक मासूम मैदान में ही गिर गया। साथी खिलाड़ी बच्चे को अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दर्दनाक घटना कानपुर की है। बच्चा खेलते-खेलते अचानक कैसे गिरा? फिलहाल कोई यह बताने को तैयार नहीं है। बच्चे को पहले से भी कोई बीमारी नहीं थी। माता-पिता ने बॉडी का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। 

नाे बॉल पर विवाद
जानकारी के मुताबिक, कानपुर के एक मैदान में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। आरिज नाम का बच्चा बॉलिंग कर रहा था। बैटिंग कर रहे दूसरे बच्चे से नो बॉल को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों बहस करते-करते एक दूसरे से लिपट गए थे। इसी बीच आरिज जमीन पर गिर गया। बेहोश होते देख सभी बच्चे घबरा गए। तत्काल आरिज को अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर को हार्ट अटैक की आशंका 
बच्चा कैसे गिरा? उसकी मौत कैसे हुई? कई सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं, लेकिन बच्चे की मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। बच्चे के घरवालों ने भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया। हालांकि डॉक्टर को आशंका है कि हार्ट अटैक से ही बच्चे की मौत हुई है। घरवालों ने बताया कि बच्चे को पहले से कोई बीमारी भी नहीं थी।

ननिहाल में रहता था आरिज 
मृतक आरिज अपनी मम्मी के साथ ननिहाल में रहता था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। आरिज सेंट जोसेफ स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था। बच्चे की मौत पर जाजमऊ थाना पुलिस पहुंची और बच्चों के परिजनों से बात की। बच्चों के परिजनों ने किसी भी बात से शिकायत करने से मना कर दिया।मामले में किसी ने भी कोई कंप्लेंट नहीं की है। बच्चे की मां और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Similar News