UP Weather News: उत्‍तर प्रदेश में शीत लहर का कहर जारी है। इसके साथ ही घना कोहरा और दिन भर सर्दी बनी रहती है। लगातार बढ़ रही ठंड से आमजीवन भी प्रवाभित हो रहा है। अभी कुछ दिनों तक और ठंड से राहत नहीं मिलेगी। घना कोहरा के साथ ही ठंड देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतर जिलों में गलन और शीत लहर मौजूद है। आज उत्तर प्रदेश में न्यूनतम 5 डिग्री तापमान के साथ शीत हवाएं चलेंगी। इससे राहत पाने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। आने वाला दिन गलन और घना कोहरे वाला होगा। 26 जनवरी के दिन भी ठंड बरकरार रहेगी। इस दिन न्यूनतम तापमान 7 डिग्री देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में सर्दी सामान्य दिनों की तुलना में कम देखी जा सकती है।

न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का अनुमान
पूरा उत्‍तर प्रदेश ठंड से कांप रहा है। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड और कोहरा बना रहेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बढ़ती ठंड के कारण आमजीवन भी प्रभावित हो रहा है। माना जा रहा था कि 25 जनवरी से शीतलहर का असर लगभग समाप्त हो जाएगा। लेकिन कोई खास प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है।

उत्‍तर प्रदेश में कई जिलों में रहेगी ठंड और कोहरा
25 और 26 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई जिलों में ठंड का प्रकोप बरकरार रहेगा। कुछ हिस्सों में ठंड ज्यादा देखने को मिलेगी और कुछ हिस्सों में घना कोहरा मिल सकता है।