पुलिस से झड़प, तलवारें लहराईं: आगरा में करणी सेना का उग्र प्रदर्शन; राणा सांगा पर विवादित बयान से आक्रोश

Agra Karni Sena Protest
X
पुलिस से झड़प, तलवारें लहराईं: आगरा में करणी सेना का जबरदस्त प्रदर्शन; राणा सांगा पर विवादित बयान से आक्रोश
Agra Karni Sena Protest: करणी सेना ने शनिवार (12 अप्रैल) को राणा सांगा जयंती पर आगरा में रक्त स्वाभिमान रैली आयोजित की है। इसमें देशभर से 80 हजार कार्यकर्ता पहुंचे।

Agra Karni Sena Protest: उत्तर प्रदेश के आगरा में करणी सेना का रक्त स्वाभिमान सम्मेलन जारी है। इसमें देशभर से हजारों कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। रैली शनिवार (12 अप्रैल) दोपहर तलवार लहराकर सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ नारेबाजी की। शाम 5 बजे तक यहां 3 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

रक्त स्वाभिमान सम्मेलन के लिए करणी सेना ने आगरा के गढ़ी रामी स्थित 50 बीघे में पंडाल बनाया है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। पुलिस को देख करणी सेना के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्हें घेर लिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलना पड़ा।

सपा सांसद के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा
पुलिस को आशंका है कि करणी सेना के कार्यकर्ता राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर धावा बोल सकते हैं। इसलिए रास्ते में 500 जगह बैरिकेडिंग की गई है। सड़कों पर बड़े-बड़े बोल्डर रखे गए हैं। 10 हजार PAC और पुलिस जवान तैनात हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

बैरिकेडिंग में तोड़फोड़
रक्त स्वाभिमान सम्मेलन के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रास्ते में तोड़फोड़ कर दी। लाठी-डंडों से हमला कर उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस हाई अलर्ट में है। वह हर एक गाड़ी को चेकिंग के बाद आगे बढ़ा रही है।

राज शेखावत बोले-निर्णय हमारे पक्ष में होगा
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा, भारत का क्षत्रिय जब भी एक मंच पर एक साथ उपस्थिति दर्ज कराता है, आंदोलन सफल होता है। हमारी जो भी मांगें हैं, उन सभी पर सहमति दी गई है। सरकार ने आश्वास्त किया है कि निर्णय हमारे पक्ष में होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story