UP News: आगरा में निर्माणाधीन कैंटीन गिरी, मलबे में दबे 5 मजदूर; बचाव कार्य जारी

Agra Canteen Collapses: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार (5 अप्रैल 2025) दोपहर निर्माणधीन कैंटीन कैंटीन गिर गई। इसके मलबे में 5 मजदूर घायल हो गए हैं।;

Update:2025-04-05 18:16 IST
UP News: आगरा में निर्माणाधीन कैंटीन गिरी, मलबे में दबे 5 मजदूर; बचाव कार्य जारी।Agra Canteen Collapses
  • whatsapp icon

Agra Canteen Collapses: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार (5 अप्रैल 2025) दोपहर बड़ी घटना हो गई। यहां जगदीशपुर थाना क्षेत्र में लोहा मंडी के पास एक कैंटीन (दुकान) गिर गई। जिसमें 5 लोग दब गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर 4 लोगों को बाहर निकाला है, जबकि, एक मजदूर मलबे में दबा है। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है।

लोहा मंडी ACP मयंक तिवारी ने बताया कि कैंटीन में निर्माण कार्य चल रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। समय रहते उन्होंने रेस्क्यू कर 4 लोगों को बाहर निकाल लिया। अन्य एक व्यक्ति को भी निकाला जा रहा है, लेकिन इनके बच्चों ने बताया कि 2 लोग और दबे हैं। उन्हें भी जल्द बाहर निकाल लिया जाएगा।  

रेनोवेशन के दौरान गिरी छत, 9 लोग दबे
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि विष्णु उपाध्याय और उनके भाइयों ने कैंटीन का निर्माण कराया था। इसमें एक्साइज़ की दुकान चल रही थी। रेनोवेशन के दौरान बिल्डिंग की छत गिर गई। जिसमें 9 लोग दब गए। पुलिस और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी को बचा लिया है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Similar News