रील ने ली जान: स्लो मोशन में डांस का वीडियो बना रहा था युवक, लोहे के जाल में गिरते ही मौत, देखें वीडियो

UP के आगरा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार (19 अक्टूबर) को रील बनाने के चक्कर में युवक की गर्दन कट गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।;

Update:2024-10-19 15:54 IST
आगरा में रील बनाते समय युवक की मौत।death while making reel
  • whatsapp icon

Reels: रील बनाने के शौकीन सावधान...। रील बनाने में आपकी जान भी जा सकती है। आगरा में शनिवार (19 अक्टूबर) को हुई दिल दहला देने वाली घटना ने झकझोर दिया। डांस करते हुए स्लो मोशन में रील बना रहा युवक लोहे के जाल को उठाते समय फिसल गया। ऊपर से जाल भी गिर गया। जाल में फंसने से युवक की गर्दन कट गई। धड़ चौथी से तीसरी मंजिल पर आकर गिरा। चारों तरफ खून ही खून फैल गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दर्दनाक घटना मंडी स्थित जौहरी प्लाजा की है। घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

जानें कब, कैसे हुई घटना 
जानकारी के मुताबिक, जौहरी प्लाजा में काम करने वाला युवक शनिवार सुबह 10.30 बजे अपने 4 साथियों के साथ दुकान खोलने पहुंचा। इस दौरान युवक डांस के स्टेप कर रहा था। साथ के लड़कों में एक दुकान का शटर खोल रहा था। युवक स्लो मोशन में रील बना रहा था। एक लड़का जाल पर बैठा था। उसने युवक को पीछे जाने को कहा। लड़का पीछे जाता है। जैसे ही लोहे के जाल को उठाता है तो उसका पैर फिसल जाता है।

यह भी पढ़ें:  Reel के शौकीन सावधान: रेलवे ट्रैक पर वीडियो शूट कर रहे पति-पत्नी और बेटे को ट्रेन ने उड़ाया, शव के टुकड़े बिखरे मिले

पीछे गया और जाल में फंस गया 
फिसलते ही लोहे का जाल बंद हो जाता है। वहां मौजूद लड़के युवक को बचाने के लिए दौड़े। तभी जाल में फंसकर युवक की गर्दन धड़ से अलग हो जाती है। गर्दन और बॉडी चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर अलग-अलग होकर गिर जाती है। नीचे के पूरे फ्लोर पर खून फैल जाता है। घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल युवक का नाम क्या है? कहां का रहने वाला है? तमाम सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद सामने आएंगे। 

Similar News