Logo
Aligarh Car Accident: उत्तर प्रदेश के पीलीभीति जिले के श्रमिक धान का रोपा लगाने हरियाणा गए थे, वहां से लौटते समय उनका वाहन अलीगढ़ के पास खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि, 5 लोग जख्मी हैं।

Aligarh Car Accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। रात 1 बजे तेज रफ्तार ईको कार हाइवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में 10 लोग सवार थे। जिसमें ड्राइवर सहित 5 लोगों की मौत हो गई। मृतक पीलीभीति जिले के रहने वाले हैं। 

खैर मंडी के गेट नंबर-2 के सामने हुए हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई थी। आसपास के लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। लिहाजा, पुलिस को सूचित कर क्रेन और गैस कटर मंगवाया। 

पुलिस की मौजूदगी में गैस कटर से कार की बाडी काटकर घायलों को निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क से अलग कर आवागमन बहाल कराया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर और हेल्पर फरार हो हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।   

अलीगढ़ हादसे में इनकी हुई मौत
मृतकों की पहचन लालता (36 ), विपिन (35), अर्जुन (25) और हरिओम (27) रूप में की गई है। सभी लोग पीलीभीत ​​​​​के सेहरामऊ के रहने वाले थे। ड्राइवर की शिनाख्त नहीं हो पाई। घायलों में रामू (36), रामकुमार (40), विमलेश (28), अनंतराम (35) और मुनीष (22) शामिल हैं।

हरियाणा से लौट रहे थे श्रमिक 
हादसे में घायल हुए लोगों ने पुलिस को बताया कि सभी लोग धान का रोपा लगाने के लिए छोटा थाना (हरियाणा) गए थे। वहां से लौटते वक्त एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद उन्हें खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। साथ ही मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए अलीगढ़ मर्चुरी में रखवाए गए हैं। फिलहाल, परिजनों का इंतजार है।

5379487