UP में कोहरे का कहर: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रही डबल डेकर बस की ट्रक से भिड़ंत, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बुधवार (20) की रात भीषण हादसा हुआ। यमुना एक्सप्रेस-वे कोहरे के कारण ट्रक और बस में टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की जान चली गई।   ;

Update:2024-11-21 11:14 IST
Aligarh Road Accident: बस और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत।Aligarh Road Accident: बस और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत।
  • whatsapp icon

Aligarh Road Accident: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम शुरू हो गया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10℃ तक पहुंच गया है। राजधानी लखनऊ में रात का पारा 11.8℃ रिकार्ड किया गया। हापुड़ प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। AQI 342 दर्ज किया गया। कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। अलीगढ़ में बुधवार (20) की रात भीषण हादसा हुआ। यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और डबलडेकर बस में टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है।15 घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी बस 
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से आजमगढ़ जा रही बस ओवरटेक करने के दौरान ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी क्षतिग्रस्त हो गई। आगे सीट पर बैठी सवारियां कांच तोड़ते हुए बाहर आ गईं। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। 15 लोग घायल हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

घंटों लगा रहा जाम 
पुलिस ने बताया कि कोहरे और ओवरटेक के कारण हादसा हुआ। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे  जाम लग गया। यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने काफी प्रयास करके यातायात सामान्य करवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ मोर्चरी भिजवाया है। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

कोहरे के कारण 14 वाहन आपस में टकराए 
उत्तरप्रदेश में कोहरे के चलते 14 वाहन आपस में टकराए हैं। बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 8 बजे एक के बाद एक 12 वाहन टकरा गए। हादसे 14 लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।   

Similar News