Amethi Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने राहुल और प्रियंका गांधी को राजनीतिक बहस की चुनौती दी है। कहा, कांग्रेस खुद मुद्दों से भाग रही है। राहुल प्रियंका जहां चाहें जैसे चाहें मैं बहस करने के लिए तैयार हूं।

दरअसल, लखनऊ के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने प्रधाननमंत्री मोदी से सीधी बहस की चुनौती स्वीकारी थी। मीडिया के सवाल में राहुल ने कहा था, मैं पीएम को बहुत करीब से जानता हूं। वह ओपन डिबेट के लिए कभी तैयार नहीं होंगे। यही सवाल जब स्मृति ईरानी से पूछा गया तो उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहले मुझसे बहस कर लें। 

हमारी पार्टी से सुधांशु त्रिवेदी ही पर्याप्त
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर मुद्दों से भागने का आरोप लगाया। कहा, अगर दम है तो चैनल आकर डिबेट कर लें। रिपोर्टर चैनल, स्थल और तारीख वह तय करके बताएं। कांग्रेस नेता मुद्दा बताएं, हमारी पार्टी से सुधांशु त्रिवेदी ही पर्याप्त हैं। दोनों भाई-बहन एक तरफ हो जाएं और त्रिवेदी जी एक तरफ, सब पता चल जाएगा।

प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, मेरी इन सबको चुनौती है। आप अपना चैनल पिक करिए, मुद्दा चुनिए..स्थल चुनिए. एंकर चुनिए..तारीख चुनिए..दोनों भाई बहन एक तरफ और भाजपा के प्रवक्ता एक तरफ़। किसमें कितना दम है। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।