Logo
Hasanpur double murder: अमरोहा के हसनपुर में बुधवार सुबह पति-पत्नी के शव पड़ खेत में पड़े मिले हैं। परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

Hasanpur double murder: अमरोहा के हसनपुर में पति-पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों के शव बुधवार सुबह पति खेत में पड़े मिले हैं। पति फंदे से लटक रहा था। जबकि पत्नी का अर्धनग्न शव 30 फीट दूर पड़ा था। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। फिलहााल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

अमरोहा के कोतवाली क्षेत्र स्थित अल्लीपुर मिल्क में रहने वाला किसान पत्नी और बेटी के साथ मंगलवार सुबह हसनपुर रिश्तेदारी में गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात परिजनों को फोन कर उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी। बताया था कि रास्ते में चार लोगों ने उन्हें घेर रखा है। 

पुलिस ने घर पहुंचकर जानकारी ली तो बताया गया कि उन्हें कुछ लोगों ने अगवा कर रखा है। पुलिस की टीमें रातभर सर्चिंग करती रहीं, लेकिन उनका पता नहीं चला। बुधवार सुबह दोनों शव ममेरे भाई के खेत में पड़े मिले हैं। 

पुलिस ने किया जल्द खुलासे का दावा 
बुधवार सुबह ग्रामीण खेत पहुंचे तो किसान और उसकी पत्नी के शव देख पुलिस को सूचना दी। दंपती की छह वर्षीय बेटी मचान पर सो रही थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। थाना इंचार्ज दीप कुमार पंत ने बताया कि फिंगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस भी छानबीन कर रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। 

गले में चोंट के निशान, शव के पास पड़ी थीं टूटी चूड़ियां 
किसान का शव खेत में बने मचान पर फंदे से लटका था। उसके घुटने जमीन से चिपके थे। आशंका है कि हत्या के बाद उसके शव को फंदे से लटाया गया है। यहां से 10 मीटर दूर पत्नी का अर्धनग्न शव पड़ा था। उसके गले में चोंट के निशान थे। ऐसा लग रहा था किसी ने गला दबाकर हत्या की है। महिला के शव के पास टूटी चूड़ियां, चप्पल और हसली पड़ी थी। 

 

jindal steel jindal logo
5379487