Ayodhya ADM Death: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ADM सुरजीत सिंह की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। गुरुवार (24 अक्टूबर) सुबह उनका शव सरकारी आवास में पड़ा मिला है। कमरे का दरवाजा खुला था। आसपास खून फैला था। सुरजीत सिंह ने आत्महत्या की या फिर उनकी हत्या हुई, पुलिस इस बात को लेकर स्पष्ट नहीं है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। 

अयोध्या के ADM लॉ एंड ऑर्डर सुरजीत सिंह सिविल लाइन सुरसरि कॉलोनी स्थित सरकारी आवास अकेले रहते थे। वह फर्रुखाबाद के नवाबगंज क्षेत्रांतर्गत मझना गांव के रहने वाले थे। परिवार कानपुर के गणेश नगर में रहता है। अयोध्या में एक साल से पदस्थ थे। 

मेड ने सबसे पहले देखा शव 
58 वर्षीय सुरजीत सिंह के निधन सूचना पुलिस को सुबह मिली। जिसके बाद डीएम और एसपी सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, सुरजीत सिंह का शव सबसे पहले उनकी मेड ने देखा।

यह भी पढ़ें: नकली दवाओं की फैक्ट्री पकड़ी: हिमाचल-राजस्थान सहित कई राज्यों तक फैला कारोकार, 10 तस्कर गिरफ्तार 

गार्ड ने अफसरों को दी सूचना 
मेड गुरुवार सुबह 10 बजे जब वह काम करने पहुंची तो गेट खुला था, अंदर जाकर देखा तो कोई आवाज नहीं आया। लिहाजा, कमरे में गई, जहां फर्श पर एडीएम का शव और आसपास खून देखकर घबरा गई। भागते हुई बाहर निकली और गार्ड बुलाया। गार्ड ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को सूचना दी।  

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में पुलिस टीम पर हमला: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर परिजनों ने किया पथराव, दरोगा और सिपाही घायल 

मेडिकल हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस 
पुलिस के मुताबिक, ADM सुरजीत सिंह कुछ दिन से बीमार थे। गुरुवार को उन्हें कानपुर जाना था। पुलिस उनकी मेडिकल हिस्ट्री भी पता कर रही है। पुलिस ने कहा, मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिवार कानपुर से रवाना हो गया है।