Ayodhya: भगवान राम के स्वागत को आतुर अयोध्या नगरी, 22 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देशभर से जुटेंगे लाखों श्रद्धालु 

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान राम के स्वागत के लिए हर कोई आतुर है। यहां के संत महात्मा व आमजन से लेकर दुनियाभर के करोड़ों श्रद्धालुओं में उत्सव का महौल है। रामजन्मभूमि का कोना कोना आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। ;

Update:2023-12-22 11:52 IST
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में तैयार राम मंदिरAyodhya ram mandir
  • whatsapp icon

लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला का मंदिर बनकर तैयार है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी भी अंतिम दौर पर जारी है। अयोध्या को सजाने व संवारने का काम तेजी से चल रहा है। सड़कें, चौराहे, राम की पैड़ी से लेकर सरयू के घाटों तक राम जन्मभूमि के हर कोने सजाया जा रहा है। 

ayodhya ram mandir
ayodhya ram mandir

मंदिर के लुक में स्टेशन तैयार, चलेंगी एक हजार ट्रेनें 
रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड सर्वसुविधा युक्त बनाए गए हैं। रेलवे स्टेशन को मंदिर के लुक में तैयार किया गया है। यहां भोपाल, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता, नागपुर व लखनऊ सहित देश के कई इलाकों से लगभग एक हजार ट्रेनें चलाई जानी हैं। अयोध्या में अंतर राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट भी तैयार किया जा रहा है। लगभग 95 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया। जल्द उड़ानें शुरू कराने की तैयारी है। 

ayodhya airport

स्थानीय लोगों ने होटल में बदले घर
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन ने 5 लाख श्रद्धालुओं के हिसाब से इंतजाम कराए हैं। अयोध्या के रहवासी भी राम भक्तों के आवभगत को लेकर उत्साहित हैं। उन्होने अपने अपने घरों को होटल में तब्दील कर दिए हैं। ताकि, श्रद्धालुओं को भोजन पानी और आवास को लेकर परेशानी न हो।  

 

व्यापारियों में उत्साह, 60 फीसदी तक बढ़ा कारोबार 
अध्योध्या में राम मंदिर के लोकार्पण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा देश उत्साहित है। खासकर, अयोध्या के व्यापारी और दुकानदार उनका 60 फीसदी तक कारोबार बढ़ गया है। दुकानदार आनंद कुमार गुप्ता ने बताया भगवान राम की नगरी उनके स्वागत के लिए तैयार है। यहां के चाबी के छल्लों में, कपड़ों में और हवा में भी, सब जगह भगवान राम हैं। राम सेतु की एक शिला भी अयोध्या लाई गई है। 

____________
 

आयुक्त गौरव दयाल ने बताई तैयारी 
अयोध्या के आयुक्त गौरव दयाल ने बताया कि अयोध्या में मुख्य रूप से चार कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं.। 30 दिसंबर तक सभी कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है। फ्लाइओवरों का निर्माण चरणवार किया जाएगा। राम जन्मभूमि तक पहुंचने के लिए जो दो आरओबी बनाए गए हैं। जल्द ही इन्हें चालू कर दिया जाएगा। 

Similar News