Logo
Ayodhya Deepotsav 2024: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में इस दिवाली पर 25 हजार दीये प्रज्ज्वलित कर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी। पिछली दिवाली में 21 लाख दीयों के साथ अयोध्या का नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।

Ayodhya Deepotsav 2024: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रीराम जन्मभूमि इस बार दीवाली पर 25 हजार दीयों से जगमग होगी। जो अपने आप में एक गौरवपूर्ण क्षण होगा। गत वर्ष दिवाली पर 21 लाख दीयों के साथ अयोध्या का नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था। इस बार नया रिकॉड बनाने की तैयारी है। 

स्थानीय कुम्हारों को मिलेगा रोजगार 
क्षेत्रीय पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि इस अयोध्या में इस बार 25 लाख दीयों का रिकॉर्ड बनाने की कोशिश है। इस दौरान सरयू महाआरती के साथ कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे। दीपोत्सव के लिए हम हमेशा स्थानीय कुम्हारों से ही दीये खरीदते हैं। इस बार भी उन्हीं से दीये खरीदे जाएंगे। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

नई ऊंचाइयों को छू रहा दीपोत्सव 
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस बार यहां 25 लाख दीये जलाए जाएंगे। दीपोत्सव का यह क्षण पूरे देश और दुनिया के लिए अद्भुत होगा।  

यह भी पढ़ें: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पति निक और बेटी मालती के साथ पहुंंचीं अयोध्या, रामलला के किए दर्शन
गिनीज बुक में दर्ज हुआ अयोध्या का नाम 
अयोध्या में गत वर्ष राम की पैड़ी और 51 घाटों पर 21 लाख दीये प्रज्वलित कर गिनीज बुक में विश्व रिकार्ड बनाया गया था। 4 लाख दीये तो अयोध्या के मंदिरों में जलाए गए थे। इस साल पिछले रेकॉर्ड को तोड़ते हुए 25 हजार दीए प्रज्जवलित किए जाएंगे। 

5379487