अयोध्या दीपोत्सव: 5 टन फूलों से महकेगी रामनगरी, दिवाली पर पीतांबर वस्त्र पहनेंगे श्रीरामलला

रामनगरी अयोध्या में 3 दिन से दिवाली की धूम है। भव्य दीपोत्सव की तैयारियां लगभग हो चुकी हैं। दिवाली पर राम मंदिर 5 टन सुगंधित फूलों से सजाया जाएगा। भगवान श्रीराम पीतांबर वस्त्र पहनेंगे।

Updated On 2024-10-29 11:30:00 IST
Shri Ram Lalla Ayodhya

Ayodhya Deepotsav 2024: रामनगरी अयोध्या में 3 दिन से दिवाली की धूम है। भव्य दीपोत्सव की तैयारियां हो चुकी हैं। दिवाली पर 25 लाख दीप जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। राम मंदिर को 5 टन सुगंधित फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर परिसर में 2 लाख दीये जगमगाएंगे। दुनियाभर में कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दिखेगा। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली दिवाली है। धनतेरस (29 अक्टूबर) को भगवान श्रीराम गुजराती बंधेज पैटर्न पोशाक पहनेंगे। दीपावली पर रामलला पीतांबर वस्त्र पहनेंगे।

दिवाली पर क्या पहनेंगे श्रीराम 
धनतेरस यानी 29 अक्टूबर को श्रीरामलला गुजराती बंधेज पैटर्न पर बनी पोशाक पहनाएंगे। पोशाक को मनीष त्रिपाठी डिजाइन कर रहे हैं। कपड़ा गेहुंआ लाल रंगा का है। चांदी के तारों की सिलाई और एम्ब्रॉयडरी की गई है। पोशाक में 8 रोल चांदी तार लगा है। इसे एक महीने में 15 श्रम साधकों ने तैयार किया है। दिवाली पर भगवान श्रीराम पीतांबर वस्त्र पहनेंगे। पोशाक में 11 से 12 मीटर कपड़ा लगेगा। विशेष पोशाक में सोने-चांदी के तारों से सिलाई की गई है। पोशाक में कढ़ाई से वैष्णव चिह्न बनेंगे।

राजमहल की थीम पर सजावट 
रामकथा पार्क में रामदरबार सजकर तैयार हो गया है। 90 फीट लंबे रामदरबार की सजावट राजमहल की थीम पर की गई है। डिजिटल तरीके से दरबार के पीछे पूरे दृश्य को दर्शाने की योजना है। रामकथा पार्क के प्रवेश द्वार पर रामकथा आधारित लाइटिंग युक्त तोरण द्वार आकर्षण बढ़ा रहे हैं। दो किलोमीटर तक दीपोत्सव की तैयारी दिख रही हैं। चौक-चौराहे पर सजावट हो रही है। रामपथ के डिवाइडर तक की पेंटिंग की जा रही है। घर-घर, मठ-मंदिर सज रहे हैं।

गिनीज बुक में दर्ज हुआ अयोध्या का नाम 
अयोध्या में दिवाली 2023 में राम की पैड़ी और 51 घाटों पर 21 लाख दीये प्रज्वलित कर गिनीज बुक में विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 4 लाख दीये तो अयोध्या के मंदिरों में जलाए गए थे। इस साल पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 25 लाख दीए प्रज्जवलित किए जाएंगे।  

Similar News