Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में वीआईपी दर्शन पर लगी रोक; रात नौ बजे के बाद नहीं होगी एंट्री, शयन आरती के लिए पास जरूरी

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में अब रात नौ बजे के बाद वीआईपी दर्शन नहीं हो सकेंगे। आम श्रद्धालु भी 9:15 बजे तक ही राम मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे।;

Update:2024-06-24 21:45 IST
Ayodhya Ram MandirAyodhya Ram Mandir
  • whatsapp icon

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में अब रात नौ बजे के बाद वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही आम श्रद्धालु भी 9:15 बजे तक ही राम मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। रात 9:15 बजे के बाद वही श्रद्धालु जा सकेंगे जिनके पास शयन आरती का पास होगा। राम मंदिर में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद जारी हुई थी समय सारिणी
राम मंदिर में सुबह 6:30 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन की समय सारिणी प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी की गई थी। उस दौरान रामलला के दरबार में दो से ढ़ाई लाख भक्त रोजाना दर्शन करते थे। अब रोजाना 80 हजार से एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। 

रात 10 बजे के बाद विश्राम करें रामलला
राम मंदिर के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला को शयन कराने की प्रक्रिया रात 9:15 बजे से ही शुरू हो जाती है। इसलिए आम श्रद्धालुओं को 9:15 बजे तक ही प्रवेश दिया जा रहा है। 9:15 बजे तक जितने श्रद्धालु परिसर में रहते हैं उन्हें दर्शन कराया जाता है। साथ ही वीआईपी श्रद्धालु रंग महल बैरियर से केवल नौ बजे तक ही जा पाते हैं। इसके बाद उन्हीं को प्रवेश दिया जाता है, जिनके पास शयन आरती का पास होता है। रात 10 बजे की शयन आरती के बाद रामलला को विश्राम करा दिया जाता है।

Similar News