Ayodhya Ram Mandir Ramlala Pran Pratishtha Day 4: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए रामलला प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुक्रवार को चौथा दिन है। 22 जनवरी को होने वाले मुख्य अनुष्ठान से पहले रामलला मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो चुके हैं। उन्हें गर्भगृह के आसन पर विराजमान किया गया है। घर बैठकर आप भी अपने आराध्य का दर्शन कर सकते हैं। अभी रामलला के मुख पर पट्टी बंधी है। अब देशभर के भक्तों को उस पल का इंतजार है, जब रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी और उन्हें भगवान राम के दर्शन होंगे। 

रामलला की मूर्ति 51 इंच लंबी है और इसका वजन 1.5 टन है। मूर्ति में भगवान राम को पांच साल के बच्चे के रूप में चित्रित किया गया है, जो कमल के आसन पर विराजमान हैं। 

सरयू के तट पर दीप जले, हुई संध्या आरती
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या शुक्रवार को दीपों से जगमग नजर आई। अयोध्या के प्रमुख चौराहों पर दीप जलाए गए हैं। वहीं, नव निर्मित राम मंदिर भी रंग बिरंगी रोशनी से जगमग नजर आ रहा है। सरयू नदी के तट पर शुक्रवार की शाम संध्या आरती हुई। दीपों की रोशनी से जगमग अयोध्या बेहद खूबसूरत लग रहा है। 

Live Updates...

  • तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट की ओर से भगवान रामलला के लिए एक लाख विशेष लड्डू तैयार किए गए हैं। इन लड्डूओं का वजन करीब तीन टन है। लड्डू विशेष विमान से शनिवार सुबह अयोध्या पहुंचेंगे। 
  • अयोध्या में शुक्रवार की शाम प्रभु श्री राम की वंदना के लिए दुनिया का सबसे बड़ा दीपक प्रज्वलित कर दिया गया। इस दीपक को 108 टन मिट्टी से तैयार किया गया है। इसक ऊंचाई 300 फिट है। 
  • केरल के स्नेहम आश्रम के पुजारी स्वामी सुनील दास ने शुक्रवार को अयोध्या भूमि विवाद के पूर्व वादी इकबाल अंसारी से मुलाकात की। स्वामी सुनील दास ने इकबाल अंसारी को अयोध्या के श्री राम मंदिर की प्रतिकृति सौंपी। 
  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 22 जनवरी को सभी सरकारी कार्यालयों में छुट्टी की घोषणा की है। महाष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी। 
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा समय में भयंकर शीतलहर चल रही है। सभी रामभक्तों से अपील है कि पैदल चलकर दर्शन नहीं आएं। बिना बताए कार्यक्रम के सफर नहीं करें।  योगी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। लोग अपने हिसाब से आएंगे तो अव्यवस्था जैसी स्थिति पैदा होगी। 
  • पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने कहा कि वे 22 जनवरी को अयोध्या आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके और परिवार के लिए स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया गया है। 
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में सरयू घाट का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
  • प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए ब्रह्मवेद श्री देवराहा हंस बाबा न्यास ट्रस्ट द्वारा लड्डू तैयार किए जा रहे हैं।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे हैं। वे रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लेंगे। वे हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करेंगे। 

  • शुक्रवार सुबीह अरणी मंथन कर अग्नि को प्रकट किया गया। इसके बाद गणपति का पूजन हुआ। सभी द्वारपालों की पूजा की गई और भगवान रामलला का औषधियों में निवास कराया गया। रामलला 20 जनवरी को वास्तु शांति के बाद सिंहासन पर विराजेंगे। 
  • जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि गर्भगृह में नई प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा में कोई दिक्कत नहीं है। अगर रामलला की पुरानी प्रतिमा गर्भगृह में नहीं रहती तो गलत था। पुरानी मूर्ति भी गर्भगृह में रहेगी। नई प्रतिमा इसलिए लगाई गई है, ताकि लोगों को अच्छे से दर्शन हो सके। 

  • शाम 7 बजे से अस्थाई राम मंदिर बंद कर दिया जाएगा। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर यह फैसला लिया गया है। 23 जनवरी की सुबह से श्रद्धालु मंदिर में रामलला के दर्शन कर पाएंगे। 
  • दमोह से अयोध्या के 566 किमी के सफर पर निकले संत रायबरेली पहुंच गए हैं। एक संत बद्री भगवान राम के रथ को अपनी चोटी से खींचता नजर आया। 
  • प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले वाराणसी से पीएसी पुलिस बैंड अयोध्या पहुंचा और लता मंगेशकर चौक पर बजाया।

  • प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या को फूलों से सजाया गया है। फाइन आर्ट्स के छात्र अयोध्या शहर में वॉल पेंटिंग कर रहे हैं। जिसमें भगवान राम से जुड़े प्रसंग और अन्य आकृतियां बनाई जा रही हैं। 
  • प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अनुष्ठान करेंगे। लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में पुजारियों की एक टीम मुख्य अनुष्ठान कराएगी।
  • समारोह में कई मशहूर हस्तियों और मशहूर हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। 14 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में अमृत महोत्सव होगा। 
गुरुवार को वैदिक ब्राह्मणों और आचार्यों ने श्री राम मंदिर के अंदर पूजा कराई। 

अरुण योगीराज ने बनाई है प्रतिमा
यह पल उन तमाम श्रमिकों के लिए खास था, जब गर्भगृह में रामलला पहुंचे। मंदिर निर्माण में जुटे श्रमिक हाथ जोड़कर बड़े श्रद्धाभाव से अपने प्रभु को निहारते नजर आए। इस प्रतिमा को कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने श्यामशिला से तैयार किया है। अरुण एक ऐसे मूर्तिकार हैं, जिनकी पीएम मोदी खुद सराहना कर चुके हैं। उनके पिता योगीराज भी एक कुशल मूर्तिकार थे। उनके दादा बसवन्ना शिल्पी को मैसूर के राजा का संरक्षण प्राप्त था।  

राम मंदिर में हुई पूजा में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। 

आज क्या-क्या अनुष्ठा हुए
आज शुक्रवार, 19 जनवरी को सुबह 9 बजे अरणी मंथन से अग्नि प्रकट की गई। इससे पहले भगवान गणेश एवं अन्य स्थापित देवताओं की पूजा हुई। द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुंड पूजन, पञ्चभूसंस्कार किया गया। अरणी मंथन के जरिए प्रकट अग्नि को कुंड में स्थापित किया गया। अन्य गृह, नक्षत्र, देवताओं के पूजन भी विधि विधान से किए गए।

गुरुवार को वैदिक ब्राह्मणों और आचार्यों ने श्री राम मंदिर के अंदर पूजा कराई। राम मंदिर में हुई पूजा में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान 16 जनवरी को शुरू हुए।