Ayodhya Ram Temple: अयोध्या स्थित राम मंदिर में दर्शन अविध और मंगला आरती के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यह बदलाव शारदीय नवरात्र के मद्देनजर किया है। ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया, नवरात्रि में भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है। इस दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। वह आसानी से रामलला के दर्शन कर सकें और मंगला आरती में शामिल हो सकें। इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।  

राम मंदिर में नए शेड्यूल के मुताबिक, सुबह 4:30 से 4:40 के बीच मंगला आरती और 4:40 से 6:30 के बीच शृंगार आरती होगी। इसके बाद सुबह 7 बजे से 9 तक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। सुबह 9 बजे गर्भगृह के पट बंद हो जाएंगे। इस दौरान बालभोग अर्पित किया जाएगा। 9:05 पर पुनः भगवान के पट खुलेंगे। सुबह 11:45 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। दर्शन यह सिलसिला दोपहर 12 बजे तक चलेगा। 

राम मंदिर में भक्तों के लिए समय

  • अयोध्या राम मंदिर में दोपहर 12:15 बजे रामलला की भोग आरती होगी। 12:30 से 1:30 बजे तक भगवान शयन करेंगे। दोपहर 1:30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। दोपहर 1:30 बजे भगवान का कपाट होगा। इसके बाद 1:35 बजे देवउत्थान आरती शुरू होगी। आरती के बाद रामलला के दर्शन शुरू होंगे और शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। 4 बजे 5 मिनट के ब्रेक के 6:45 तक पुन: रामलला के दर्शन किए जा सकेंगे। शाम 6:45 से 7 बजे तक पुन: 15 मिनट के लिए भगवान के कपाट बंद होंगे। 
  • अयोध्या राम मंदिर में शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। फिर शाम 7 से 8:30 तक पुनः श्रद्धालु रामलला के दर्शन करेंगे। रात 9 बजे से मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद हो जाएगा। 9:30 बजे भोग और इसके बाद शयन आरती की जाएगी। 9:45 बजे भगवान के शयन के लिए पट बंद हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में बनेगा नया रिकॉर्ड: दिवाली पर 25 लाख दीयों से जगमग होगी श्रीराम जन्मभूमि 

मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी  
अयोध्या में शारदीय नवरात्रि को देखते हुए 3 से 11 अक्टूबर तक मांस, मछली और मुर्गा की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य मानिकचंद्र सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि नवरात्रि में आदेश का सख्ती से पालन कराएं। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह पहला शारदीय नवरात्र है। दिवाली में यहां भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। हनुमान जयंती, कार्तिक परिक्रमा और पूर्णिमा मेला भी लगेगा।