बदायूं डबल मर्डर की INSIDE STORY: पड़ोसी नाई घर पहुंचा, चाय मांगी, 5 हजार उधार भी लिए...फिर छत पर 2 सगे भाइयों का रेता गला

Badaun Double Murder Case
X
Badaun Double Murder Case
Badaun Double Murder Case: पिता विनोद का कहना है कि हमें नहीं मालूम कि साजिद और उसके भाई जावेद ने मेरे बच्चों को क्यों मारा? मैं अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता हूं। हमारी आरोपियों से कोई कहासुनी भी नहीं हुई थी। 

Badaun Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बदायूं में मंगलवार शाम हुए सनसनीखेज डबल मर्डर से पूरा जिला थर्रा उठा। साजिद नाम के नाई ने दो सगे भाइयों की उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी। तीसरा बच्चा भी घायल है। मृतकों की उम्र महज 13 और 7 साल थी। वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा किया। आरोपी साजिद की बाइक और दुकान को आग के हवाले कर दिया।

डबल मर्डर के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी साजिद को रात में ही एनकाउंटर में ढेर कर दिया। तनाव के चलते पुलिस ने बुधवार सुबह क्षेत्र में मार्च किया है। अब इस मामले पर सियासत भी शुरू हो गई। समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

घर के सामने आरोपी का सैलून
मंडी समिति पुलिस चौकी के पास बाबा कॉलोनी है। यहां रहने वाले विनोद कुमार ठेकेदारी करते हैं। परिवार में पत्नी संगीता और बच्चे हैं। संगीता ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। विनोद मंगलवार की शाम घर पर नहीं थे। वे काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घर के सामने साजिद और जावेद सैलून चलाते हैं। इन दोनों का विनोद कुमार परिवार से विवाद चल रहा है।

Badaun Double Murder Case
लाल घेरे में मृतक आयुष और अहान।

चाय मांगा और सीधे छत पर गया
मंगलवार की शाम साजिद विनोद के घर पहुंचा। पुलिस ने बताया कि वह घर में घुसा और संगीता से चाय मांगी। इस पर संगीता चाय बनाने के लिए किचन में चली गई। इसी बीच मौका पाकर साजिद छत पर चढ़ गया। जहां विनोद के तीन बच्चे आयुष (13), अहान (7) और पीयूष (6) खेल रहे थे। साजिद ने आयुष और अहान का उस्तरे से गला रेत दिया।

यह देख पीयूष डर गया। वह भागने लगा। जावेद ने उस पर भी हमला किया। इससे वह घायल हो गया। उसकी चीख पुकार सुनकर घरवाले और आसपास के लोग ऊपर पहुंचे। लेकिन तब आरोपी साजिद मौके से फरार हो गया। वहीं, आयुष और अहान की मौत हो गई।

पिता बोला- मेरे बच्चों को क्यों मारा, नहीं मालूम?
पिता विनोद का कहना है कि हमें नहीं मालूम कि साजिद और उसके भाई जावेद ने मेरे बच्चों को क्यों मारा? मैं अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता हूं। हमारी आरोपियों से कोई कहासुनी भी नहीं हुई थी।

पत्नी बोली- 5000 हजार रुपए लिए, फिर छत पर गया
बच्चों की मां संगीता का कहना है कि साजिद मंगलवार की शाम घर आया। उसने पहले क्लेचर मांगा। फिर वापस कर दिया। इसके बाद 5 हजार रुपए की मदद मांगी। मैंने पति से बात करके उसे पैसे दे दिए। फिर साजिद तबियत खराब होने का बहाना बनाकर छत पर चला गया। छत पर जाकर उसने बच्चों का कत्ल कर दिया। चीख पुकार सुनकर दौड़े तो साजिद खून से लथपथ नीचे की तरफ आ रहा था।

Badaun Double Murder Case
भीड़ ने आरोपी की दुकान में लगाई आग।

भीड़ ने सैलून में लगाई आग
डबल मर्डर के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। नाराज लोगों ने साजिद के सैलून में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया।

रात में ही आरोपी का एनकाउंटर
बरेली के आईजी राकेश कुमार ने बताया कि रात में आरोपी साजिद को पास ही पकड़ लिया गया, लेकिन उसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की और मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे बच्चों के पिता के साथ चल रहा विवाद था। बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि यह वारदात मंगलवार शाम साढ़े सात बजे की है। हत्या में इस्तेमाल हथियार और रिवॉल्वर बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक बच्चों के परिवार ने एफआईआर में आरोपी के भाई जावेद का भी नाम लिया है। उसकी तलाश में टीमें लगी हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डीएम ने शांति बनाए रखने की अपील की
बदायूं के जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस को अपराध और उसके बाद स्थानीय लोगों के विरोध के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने का आह्वान किया।

सपा ने कहा- भाजपा ने कराई घटना
समाजवादी पार्टी ने इस हत्याकांड पर सियासत शुरू कर दी है। आरोप लगाया कि भाजपा उत्तर प्रदेश में दंगा फसाद और सांप्रदायिक तनाव कराकर चुनाव जीतना चाहती है। इसी कारण ऐसी घटनाओं को खुद अंजाम दिलवा रही है। जिलों में सांप्रदायिक तनाव करवा रही है। इसका नतीजा बदायूं की घटना है।

आगे कहा कि भाजपा जब जनता के मुद्दों से हार चुकी है तो धार्मिक विवाद ही भाजपा का आखिरी हथियार है। भाजपा के इशारे पर ही कई गुंडे बदमाश खुले घूम रहे हैं। भाजपा के इशारे पर ही ऐसी वारदातें कर रहे। जिसके कारण समाज में लड़ाई झगड़ा बढ़ रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story