Badaun Murder Case: मौत के मुंह से निकले तीसरे बच्चे ने सुनाई दास्तां...पड़ोसियों को तंत्र-मंत्र में डबल मर्डर की आशंका

Badaun Murder Case: उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में मंगलवार को सैलून संचलक ने पड़ोसी के दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया है, लेकिन वारदात की वजह नहीं तलाश पाई। पड़ोसियों ने तंत्रमंत्र के चक्कर में आशंका जताई है। वहीं विनोद के तीसरे बेटे आयुष ने बताया कि कैसे आरोपी ने दो भाइयों रेत दिया और कैसे आयुष ने अपनी जान बचाई।
If #Badaun horror doesn't move you and do away with the customary statement of "strict action needs to be taken" then you are not human. Only solution for monsters of Badaun is #Encounter and that's it. #HindusUnderAttack pic.twitter.com/So7QPH8Du3
— Ganesh (@me_ganesh14) March 20, 2024
हम तीनों भाइयों को मरना चाहते थे सैलून वाले भइया...
पीयूष ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि सैलून वाले भइया हम तीनों भाइयों को ऊपर ले गए और वहां चाकू से मारने लगे। मैं उन्हें धक्का देकर नीचे की ओर भाग आया। निशान दिखाते हुए पीयूष ने बताया कि भागते समय सिर और हाथ पर चाकू लग गए हैं। पीयूष की मानें तो दो आरोपी साथ आए थे। बदायूं डबल मर्डर केस के आरोपी साजिद के पिता और चाचा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
#WATCH | Budaun (Uttar Pradesh) Double Murder Case | Police detain the father and uncle of accused Sajid for questioning. Details awaited.
Two children were murdered in Baba Colony near the Mandi Samiti outpost yesterday. The accused was killed in retaliatory firing by the… pic.twitter.com/wPUM288loI
— ANI (@ANI) March 20, 2024
आरोपी के मुंह में लगे लोथड़े..खून पीने का अंदेशा
इधर, मोहल्ले के कुछ लोगों तंत्र मंत्र की आशंका जताई है। कहा, आरोपी साजिद के मुंह पर खून लोथड़े लगे थे। खून पीने का अंदेशा भी जताया है। हालांकि, पुलिस ने इस जानकारी से इनकार किया है। पड़ोसियों की मानें तो साजिद के दो नवजात बच्चों की मृत्यु हो चुकी है। उसकी पत्नी का तीसरी बार प्रसव होना है। तीसरा बच्चा जीवित रहे इसलिए उसने तंत्र-मंत्र का सहारा लिया और विनोद की बेटों की हत्या कर दी।
#WATCH उत्तर प्रदेश: डबल मर्डर केस में SSP बदायूं आलोक प्रियदर्शी ने कहा, "कानून-व्यवस्था बिल्कुल सामान्य है। शहर में कोई दिक्कत नहीं है। जनपद में हर जगह स्थिति सामान्य है। हम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। आरोपी साजिद अपना नाई का खोखा पीड़ित परिवार के घर के समाने रखता था। उसके… pic.twitter.com/6Tx9tLXVtL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 20, 2024
- डबल मर्डर की घटना मंगलवार शाम 7:30 बजे की है। SSP आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपी साजिद की सैलून पीड़ित के घर के समाने था। अंदर तक उसका आना-जाना भी था। मंगलवार शाम वह दोस्त के साथ विनोद के यहां गया। उनके दोनां बच्चे छत पर खेल रहे थे, तभी आरोपी ने दोनों बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी।
- वारदात के बाद भीड़ एकत्रित हो गई, लेकिन आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने घेराबंदी कर देर रात उसे पकड़ने लगी तो पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आारोपी साजिद की मृत्यु हो गई है। SP आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि कानून-व्यवस्था सामान्य है। हम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं।
Badaun Murder Case
ठेकेदारी करते हैं पिता, मां पार्लर संचालिका
बदायूं मंडी समिति पुलिस चौकी के पास बाबा कॉलोनी में जिन दो बच्चों की गला रेतकर हत्या की गई है, उनके पिता विनोद ठाकुर ठेकेदारी करते हैं। जबकि, मां संगीता ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। विनोद घटना के वक्त घर पर नहीं थे, काम के सिलसिले में लखीमपुर खीरी गए थे। घर के सामने सैलून चलाने वाले साजिद और जावेद आए और दोनों बच्चों का गला रेत दिया। पढ़ें बदायूं मर्डर की पूरी खबर...
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS