Baghpat Crime News: BJP नेता के बेटे की शादी में फायरिंग, दिल्ली पुलिस के दरोगा समेत तीन को लगी गोली

Baghpat Crime News: BJP नेता के बेटे की शादी में फायरिंग, तीन घायल।
X
Baghpat Crime News: BJP नेता के बेटे की शादी में फायरिंग, तीन घायल।
UP के बागपत में सोमवार (2 दिसंबर) की रात भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष के बेटे की शादी में युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दिल्ली पुलिस के दरोगा सहित तीन घायल हैं। 

Baghpat Crime News: उत्तर प्रदेश में घुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। छोटी-छोटी बात पर मारपीट और गोलीबारी हो रही है। बागपत में सोमवार (2 दिसंबर) की रात बड़ी घटना हुई। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष के बेटे की शादी में गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। झगड़े के बाद युवकों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में दिल्ली पुलिस के दरोगा, डीजे कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बहस के बाद विवाद और फिर गोलीबारी
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित विवाह मंडप में सोमवार रात को भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर के बेटे दीपेश तोमर की शादी थी। शादी में बड़का गांव के राजेश, डीजे कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय चौहान और शुभम स्नेह शामिल होने पहुंचे थे। गाड़ी पार्किंग को लेकर उनकी अंकुर पलडिया, अभिषेक और शिवा के साथ कहासुनी हो गई। बातचीत के बाद विवाद हो गया। अंकुर, अभिषेक और शिवा ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से दिल्ली पुलिस के दरोगा जितेंद्र पंवार, अक्षय चौहान और शिवम घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

इसे भी पढ़ें: Viral Video: मेरठ की शाही शादी में अंधाधुंध बंटा पैसा, दूल्हे को 2.56 करोड़ मिला दहेज, जूता चोरी करने पर साली को मिले 10 लाख

गोली चलने की मची अफरा-तफरी
गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। आरोपी मौका देखकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चंद्रवीर तोमर के बेटे दीपेश कि शादी समारोह में दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हुई। गोली लगने से दिल्ली पुलिस के दरोगा समेत तीन लोग घायल हुए हैं। गोली चलाने वाले अंकुर, अभिषेक और शिवा फरार हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story