Logo
Bahraich violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच में हिंसा के बाद सियासी घमासान जारी है। भाजपा ने सपा-कांग्रेस पर आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने इसे सरकार चूक बताई। प्रियंका गांधी ने सख्त एक्शन की मांग की है।

Bahraich violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच में हिंसा के बाद सियासी घमासान जारी है। भाजपा ने जहां इसके पीछे सपा-कांग्रेस का हाथ बताया वहीं, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। कहा, राजनीतिक फायदे के लिए समाज को बांटा जा रहा है। 

तत्काल एक्शन ले सरकार: प्रियंका गांधी 
प्रियंका गांधी ने X पर पोस्ट लिखकर कहा, बहराइच में हो रही हिंसा और प्रशासन का निष्क्रिय रवैया दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री और राज्य प्रशासन से मेरी अपील है कि वह इस पर तत्काल एक्शन लें। साथ ही जनता को विश्वास में लेकर हिंसा रोकें। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

अजय राय बोले-यूपी में जंगलराज
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, प्रदेश में जंगलराज कायम है। बहाराइच में गोली चली है। अब लोग खुलेआम हथियार लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हिंसा रोकना योगी के बस का नहीं है। उन्हें इस्तीफा देकर मठ चले जाना चाहिए।

सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें: अवधेश प्रसाद 
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने घटना को दुखद बताया। कहा, सभी से निवेदन है कि सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें। ताकि, आगे कोई घटना न हो। यह घटना जांच का विषय है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्रीहालातों को काबू करने में जल्द सफल होंगे। 

सख्त कार्रवाई हो: एसटी हसन 
सपा नेता एसटी हसन ने कहा, किसी समुदाय को दूसरे को भड़काना नहीं चाहिए। पत्थरबाजी नहीं करनी चाहिए। कानून हाथ में लेने से बचना चाहिए। समस्या है तो प्रशासन को बताएं। इन घटनाओं से देश और समाज कमजोर होता है। हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।  

राजनीतिक रोटियां सेंक रही सपा-कांग्रेस: शाहनवाज
शाहनवाज हुसैन ने घटना को दुखद बताया। कहा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर लगातार पथराव हो रहे हैं। सीएम योगी और प्रशासन हिंसा काबू करने में जुटी है। जबकि, सपा और कांग्रेस हमेशा ऐसी घटनाओं पर राजनीतिक रोटियां सेंकती है। 

यह भी पढ़ें: बहराइच : दुर्गा विसर्जन के दौरान फायरिंग में युवक की मौत से भड़की हिंसा, हॉस्पिटल और शो रूम को जलाया; इंटरनेट बंद

केशव मौर्य बोले-सफल नहीं होगी साजिश
डिप्टी CM केशव मौर्य ने X पर लिखा, उत्तर प्रदेश में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की साजिश सफल नहीं होगी। दंगाइयों को संरक्षण देने वाले फिर सक्रिय हो गए हैं, लेकिन हमें सतर्क और सजग रहने की जरूरत है। प्रदेश के उज्जवल भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

CM ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं: मनीष 
भाजपा प्रवक्ता मनीष ने कहा, मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रवियों ने श्रद्धालु की हत्या कर दी है। CM योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्य आरोपी सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 

अखिलेश यादव बोले-

  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। शासन, प्रशासन और मीडिया को पता है कि यह सब क्यों हो रहा है। सरकार को न्याय करना चाहिए। 
  • प्रशासन को जुलूस के रूट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करना चाहिए था। उसे कम से कम इस पर ध्यान देना चाहिए था कि जुलूस में कैसे गाने बज रहे हैं। वह किसी का अपमान तो कर रहे हैं?  प्रशासन की लापरवाही से इतनी बड़ी घटना हुई है। 
  • बहराइच सहित अन्य जगहों पर जो भी हो रहा है, उसके लिए शासन-प्रशासन और वोटबैंक की राजनीति जिम्मेदार है। जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि भाजपा की चाल को समझें। वह नफरत फैलाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। 
5379487