Bahraich violence update: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में पथराव, गोलीबारी और युवक की मौत से लोगों में अक्रोश व्याप्त है। सोमवार सुबह सड़क पर शव रखकर उन्होंने जमकर हंगामा किया। गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पुलिस ने समझाइश देकर उन्हें शांत करा दिया है। इस बीच CM योगी ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

बहराइच पुलिस ने हिंसा और आगजनी की घटना के बाद 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही 5 नामदज सहित 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है। वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं, एफआईआर में और नाम बढ़ाए जा सकते हैं। 

वीडियो देखें..

Bahraich Live Updates 

  • ADG अमिताभ यश ने पिस्टल लेकर दौड़ाया 
    उत्तर प्रदेश एटीएस के एडीजी अमिताभ यश भी सोमवार दोपहर बहराइच पहुंचे। उन्होंने समझाश दी। प्रदर्शनकारी नहीं माने नहीं माने तो एडीजी पिस्टल लेकर दौड़े, जिसके बाद वह भागने लगे। 
  • हिंसा के लिए सरकार जिम्मेदार: सपा 
    सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने बहराइच हिंसा के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा-अपनी नाकापी पर्दा डालने के लिए साजिश बता रहे। 
  • केशव मौर्य बोले-पीड़ितों को मिलेगा न्याय 
    डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले-दोषियों को सख्त  सजा दी जाएगी। पीड़ितों को न्याय मिलेगा। कोई साजिश सफल नहीं होने वाली। हमे सजग और सतर्क रहना होगा। 
  • BJP बोली-हिंसा के पीछे सपा कांग्रेस का हाथ 
    भाजपा ने बहराइच हिंसा के पीछे सपा और कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया है। कहा, हमारी सरकार उपद्रव से निपटने के लिए सक्षम है, लेकिन कांग्रेस और सपा नहीं चाहती कि प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रहे। 
  • बीजेपी बोली-देश को कमजोर करने की कोशिश
    भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बहराइच हिंसा पर प्रतिक्रिया दी है। कहा, उत्पातियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ महीनों से इस तरह के हिंसक प्रदर्शन बढ़े हैं। यह देश को कमजोर करने की साजिश है। 
  • पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे 
    बहराइच में दोपहर 1 बजे के करीब फिर हिंसा भड़क गई। इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती था। पुलिस अफसरों ने समझाइश दी, लेकिन प्रदर्शनकारी सुनने को तैयार नहीं थे। लिहाजा, स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। 

रामगोपाल 6 माह पहले हुई थी शादी 
बहराइच हिंसा में रेहुआ मंसूर गांव के जिस रामगोपाल मिश्रा (22) की मौत हुई है, उसकी छह माह पहले ही शादी हुई थी। उसके शरीर में आधा दर्जन से अधिक गोलियां लगी हैं। 

बुलडोजर चलाने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान हिंसक प्रदर्शन करते हुए अस्पताल, दुकान और बाइक शो रूम में आग लगा दी। जिससे कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। पुलिस की टीमें पहुंचीं और समझाइश देती रहीं, लेकिन प्रदर्शनकारी हत्यारोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। वह अपने साथ लाठी डंडे लेकर आए हैं। साथ ही मर-मिटने के लिए तैयार हैं। 

Bahraich violence update

यह भी पढ़ें: बहराइच में बवाल: नवदुर्गा प्रतिमा जुलूस में गोलीबारी से युवक की मौत, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज निलंबित 

इंटरनेट सेवाएं बाधित
बहराइच में जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। कहा, कानून अपना काम कर रहा है। हिंसा करने का अधिकार किसी को नहीं है। हालात नहीं सुधरे तो लखनऊ से पुलिस भेजी जाएगी। सीएम के निर्देश पर इस दौरान इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गई हैं।  

सपा ने उठाए सवाल 

  • बहराइच हिंसा पर समाजवादी पार्टी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। सपा ने X पर वीडियो जारी कर पूछा-योगी जी आखिर आप यूपी में क्या करना और करवाना चाहते हैं? हाथों में हथियार लिए ये दंगाई खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं। तनाव और दहशत का माहौल है, लेकिन कानून सोया पड़ा है? 
  • सपा ने पूछा क्या यह मानें कि दंगे फसाद और सांप्रदायिकता को मौन समर्थन है? आप कानून व्यवस्था संभालने में फेल हुए हैं। पुलिस-प्रशासन खुद इस कुचक्र के पीछे है? आखिर इंटेलिजेंस कहां थी? कहां था प्रशासन? आखिर किसने उकसाया ? हम सब लोग झंडा उखाड़ने और लगाने का वीडियो देख रहे हैं। जो कि बेहद भयावह और शर्मनाक है। 

कांग्रेस बोली-यूपी में जंगलराज जैसे हालात 
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भी बहराचइ हिंसा को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने इसे योगी सरकार का बड़ा फेलियर माना है। साथ ही कहा, यूपी में जंगल राज के हालात बन गए हैं। लोग खुले आम हथियार लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आमजन से लेकर व्यापारी तक दहशत में हैं।