UP में ऑनर किलिंग: एक हाथ में कटा सिर, दूसरे हाथ में चाकू लेकर थाने पहुंचा पति, घर में मिला था लव लेटर

Barabanki
X
Barabanki
Barabanki Honor Killing Case: आरोपी का नाम अनिल है। वह राजमिस्त्री है। शुक्रवार सुबह उसे घर में एक लव लेटर मिला, जो उसकी पत्नी के नाम था। यह देखते ही उसने आपा खो दिया। घर में रखा बांका उठाकर उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया।

Barabanki Honor Killing Case: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। इसके बाद कटा सिर हाथ में लेकर थाने जा रहा था। उसके दूसरे हाथ में चाकू था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रास्ते से ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जुर्म कबूल किया है।

घर में एक लव लेटर मिला
यह पूरा मामला फतेहपुर कोतवाली के बसारा गांव का है। आरोपी का नाम अनिल है। वह राजमिस्त्री है। शुक्रवार सुबह उसे घर में एक लव लेटर मिला, जो उसकी पत्नी के नाम था। यह देखते ही उसने आपा खो दिया। घर में रखा बांका उठाकर उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद एक हाथ में पत्नी का सिर और दूसरे हाथ में चाकू लेकर थाने जा रहा था। राहगीरों ने उसका वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना दी।

8 साल पहले हुई थी शादी
अनिल कनौजिया की शादी आठ साल पहले वंदना से हुई थी। दोनों से एक बेटा भी है। लेकिन वह अलग रह रहा था। पड़ोसियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह झगड़े की आवाज आ रही थी। अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। थोड़ी देर बाद अनिल वंदना का कटा सिर लेकर बाहर निकला तो गांव वाले दंग रह गए। पुलिस ने कहा कि उसने उसके विवाहेतर संबंध में होने के संदेह में उसका सिर काट दिया।

बंगाल में भी सामने आई थी ऐसी घटना
बुधवार को पश्चिम बंगाल में भी ऐसी एक घटना सामने आई थी। जहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पत्नी के कटे हुए सिर के साथ बस स्टॉप के पास देखा गया था। आरोपी गौतम गुच्छैत ने पारिवारिक समस्याओं के चलते अपनी पत्नी का सिर काट दिया था। एक घंटे बाद पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। उनके परिवार ने 2021 में दावा किया था कि कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर में शेर के बाड़े में कूदने के बाद वह मानसिक रूप से अस्थिर थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story