Logo
Bareilly Crime News: बरेली में दरिंदगी मामला सामने आया। पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए महिला को खौफनाक सजा दी। जल्लादों ने क्रूरता से उसकी हत्या कर दी। पिता ने पुलिस के सामने किया सनसनीखेज खुलासा।

Bareilly Crime News: बरेली में महिला की हत्या के 3 दिन बाद शुक्रवार (25 अक्टूबर) को सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने लगे। पत्नी के साथ पति दरिंदगी करता था। रात में निर्वस्त्र करके पीटता था। प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा। करंट लगाकर यातनाएं दीं। मुंह में कपड़ा ठूंसा ताकि चीख न निकले। महिला हाथ जोड़कर माफी मांगती, लेकिन जल्लाद पति का दिल नहीं पसीजा। आखिर में चाकू से गोदकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने पति सहित 5 लोगों पर केस दर्ज किया है। हैवानियत की घटना बरेली के बहेड़ी कस्बा की है।  

सिलसिलेवार जाने दर्दनाक दास्तां 
बरेली शहर से 52 किमी दूर बहेड़ी कस्बा पड़ता है। कस्बे के टांडा मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद इसरार पशु व्यापारी हैं। 22 अक्टूबर 2022 को इसरार ने अपनी बेटी गौसिया (22 साल) की शादी घर से महज 11 घर दूर शाहिद के साथ की थी। शाहिद सब्जी का थोक व्यापार है। इसरार ने बेटी के शादी में काफी दहेज भी दिया था। 

शादी के 4 माह बाद करने लगा प्रताड़ित 
शादी के चार महीने बाद पति शाहिद पत्नी को गौसिया को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। महिला को बुरी तरह से मारने-पीटने लगा। महिला ने घर की इज्जत की खातिर मायके वालों को कुछ नहीं बताया। एक दिन पड़ोसियों ने लड़की के घर वालों को बताया कि उनकी बेटी के साथ ससुराल वाले मारपीट करते हैं। बेटी परेशान हैं। 

पड़ोसियों ने मायके वालों को दी जानकारी 
पड़ोसियों के बताने पिता मोहम्मद इसरार बेटी गौसिया के ससुराल पहुंचे। पिता को देखते ही बेटी रोने लगी। पिता ने देखा कि बेटी का पूरा चेहरा नीला पड़ चुका था। पिता बेटी को अपने घर लेकर आ गए। बेटी ने पिता और मायके वालों को पति के हैवानियत की पूरी बात बताई। पिता ने गांव में पंचायत बुलाई। पंचायत के सामने दोषी पाने जाने पर पति शाहिद ने सबके सामने माफी मांगी। इसक बाद बेटी गौसिया को ससुराल भेज दिया। 

गौसिया ने अपने घर वालों को बताया
एक माह बाद पति ने पत्नी पर फिर जुल्म ढाना शुरू कर दिया। पत्नी गौसिया को रात में न्यूड करने के बाद पीटता था। प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा। करंट लगाकर यातनाएं दीं। चीख न निकलने पाए, इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। महिला के साथ हुई दरिंदगी को उसने खुद अपने पिता और मायके वालों को बताई। आखिर में 22 अक्टूबर 2024 को गौसिया की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। 

हत्या को हादसा बताने लगा दरिंदा 
पत्नी की हत्या को हादसा बताते हुए शाहिद गौसिया को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचा था। लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थीं। गौसिया के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने दामाद समेत 5 लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पति शाहिद को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी। 

पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा
गौसिया की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। चाकू के 2 गहरे घाव के कारण उसकी मौत हुई है। चाकू के घाव उसके प्राइवेट पार्ट पर थे। चेहरे पर धारदार हथियार से कट के निशान मिले हैं। इसके अलावा उसके पूरे शरीर पर 22 चोटें अलग-अलग हिस्सों पर मिली हैं।  

5379487