Bareilly Manjha factory Blast: उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित मांझा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में फैक्ट्री मालिक सहित 3 लोगों की मौत हो गई। फैक्ट्री मामिक का हाथ कटकर 5 फीट दूर गिरा है। जबकि, दो मजदूरों के चीथड़े उड़ गए। बिस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री की दीवार ढह गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माझा फैक्ट्री अवैध तरीके से संचालित थी। शुरुआत में सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी, लेकिन सूचना मौके पर पहुंचने पर घटना की कहानी कुछ और ही सामने आई है। यहां शीशे के पाउडर में गंधक और पोटाश मिलाते समय ब्लास्ट की बात सामने आई है।
थाना किला, बरेली क्षेत्रांतर्गत विस्फोट होने से 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने की सूचना पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली महोदय की बाइट।#UPPolice pic.twitter.com/vIq46WMrka
— Bareilly Police (@bareillypolice) February 7, 2025
भूकंप समझकर घरों से भागे लोग
बरेली के बाकरगंज मोहल्ले में शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे से पूरा इलाका थर्रा गया। आसपास के लोग भूकंप समझकर घरों से बाहर निकले तो नजारा देख हैरान हो गए। किसी का हाथ तो किसी का पैर कटकर अलग पड़ा था। फैक्ट्री मालिक अतीक रजा (45) और श्रमिक सरताज (24) की मौत हो गई। जबकि, फैजान (29) तड़प रहा था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।
ऐसे तैयार होता था देसी माझा
एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक, माझा फैक्ट्री अतीक रजा (45) की है। मृतक सरताज (24) और फैजान (29) वहां काम करते थे। फैक्ट्री में देसी मांझा बनाया जाता था। इसके लिए कच्चा धागा बाहर से मंगाया जाता था। फिर उस पर लेड पाउडर (कांच का चूरा) लगाकर चावल से लुगदी बनाते थे। सल्फर और पोटाश कायूज करके मांझे को धार दी जाती है। शुक्रवार सुबह यही काम किया जा रहा था, तभी अचानक धमाका हो गया।