बरेली STF की बड़ी कार्रवाई: 66 मुकदमों का आरोपी प्रेमिका के घर छिपा था, ₹2.50 लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा

उत्तरप्रदेश के बरेली से बड़ी खबर है। बरेली STF ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार (1 नवंबर) की रात को STF ने ढाई लाख के इनामी फहीम को गिरफ्तार किया है।;

Update:2024-11-02 09:28 IST
Shahjahanpur MurderShahjahanpur Murder
  • whatsapp icon

Bareilly Crime News: उत्तरप्रदेश के बरेली से सनसनीखेज खबर है। बरेली Special Task Force (STF) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार (1 नवंबर) की रात STF ने ढाई लाख के इनामी फहीम को गिरफ्तार किया है। फहीम अपनी प्रेमिका के पास छिपा था। मुखबिर की सूचना पर STF की टीम मुरादाबाद में संभल चौराहे के पास पहुंची। घेराबंदी कर फहीम को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, 10 हजार रुपए बरामद किए हैं। बता दें कि कुख्यात आरोपी के पीछे मेरठ, नोएडा, बरेली और आगरा पुलिस पड़ी थी। 

पैरोल पर आया और हो गया फरार 
बरेली STF के मुताबिक, मुरादाबाद के उमरी कलां थाना क्षेत्र निवासी फहीम उर्फ एटीएम पुत्र इस्लामुद़्दीन पर 66 मुकदमे दर्ज हैं। फहीम पर यूपी, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड में लूट, रंगरादरी, डकैती सहित जानलेवा हमले के मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले फहीम को सीतापुर जेल से पैरोल मिली। उसके बाद फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में भी फहीम ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया है। फहीम गैंग बनाकर दूसरे राज्यों में डकैती की बड़ी वारदात करता था। 

तमंचा और 10 हजार रुपए नकद बरामद
बरेली STF के एडिशनल एसपी अब्दुल कादिर ने बताया कि फहीम पर यूपी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के समय फहीम के पास से एक तमंचा और 10 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं। फहीम पहले भी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो चुका है और उसने कई राज्यों में अपराध कर खुद को पुलिस से छुपा रखा था।

अलग-अलग राज्यों में करता था वारदात
पुलिस के अनुसार, फहीम लूट और डकैती की घटनाओं को अलग-अलग राज्यों में अंजाम देता था। पैरोल मिलने के बाद वह छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, और कर्नाटक में चोरी और लूट जैसी घटनाओं में शामिल रहा। फहीम ने इन राज्यों में कई बड़े अपराध किए ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। पुलिस के अनुसार, फहीम का उद्देश्य पुलिस से बचकर लगातार अलग-अलग शहरों में वारदातें अंजाम देना था।

 यूपी STF ने बिछाया जाल था
उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल किए जाने के बाद फहीम को पकड़ने के लिए STF ने करीब चार महीने पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। बरेली STF यूनिट के निरीक्षक अजयपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने फहीम के ठिकानों का पता लगाना शुरू किया। मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, और बिजनौर में उसकी तलाश में कई दबिशें दी गईं। इसके बाद, आखिरकार STF उसे पकड़ने में सफल हुई।

पुलिस की चतुराई से फहीम गिरफ्त में आया
पुलिस को पता चला कि फहीम ने मोबाइल का इस्तेमाल बंद कर दिया था और उसकी पत्नी का फोन भी बंद था। पुलिस ने फहीम के चार करीबियों को उठाकर पूछताछ की, जिससे फहीम का पता लगाया जा सका। पहले, फहीम ने जेल से छूटने के लिए इन्हीं लोगों से जमानत दिलाई थी। इन सभी बिजनौर निवासी लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने फहीम तक पहुंचने का रास्ता ढूंढा और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।

Similar News