तांत्रिक के घर बोरों में मिली ज्वेलरी: लाखों रुपए कैश भी बरामद, सम्पत्ति देख पुलिस भी चकराई

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तांत्रिक के घर से लाखों रुपए कैश और तकरीबन एक करोड़ की ज्वैलरी बरामद हुई है। बोरों में भरे सोने-चांदी के इन कीमती आभूषणों को देखकर पुलिस भी हैरान हो गई। फिलहाल, इस बात का पता लगाया जा रहा है कि तांत्रिक के पास इतनी मात्रा में सम्पत्ति कहां से आई। तांत्रिक बीमार है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झाड़फूंक करते हैं सैयद अतहर मियां
दरअसल, संभल निवासी सैयद अतहर मियां बहेड़ी क्षेत्र के गुरसौली गांव में किराए का मकान लेकर रहते हैं। यहां झाड़फूंक और ताबीज बनाने का काम करते हैं। शनिवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मकान मालिक और शिष्याओं में विवाद
मियां अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन सम्पत्ति को लेकर उनकी शिष्याओं और मकान मालिक के बीच विवाद छिड़ गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने तांत्रिक के घर नोटों और सोने-चांदी के जेवरों से भरा बोरा देखा तो चौंक गई।
यह भी पढ़ें: Crime News: 1000 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोपी मसीह गिरफ्तार, पुलिस ने 1 लाख के इनामी को झांसी में धर दबोचा
सम्पत्ति जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने उनकी सारी सम्पत्ति जब्त कर ली है। एक अनुमान के मुताबिक, तांत्रिक के घर से करीब 25 लाख का कैश और एक करोड़ के आभूषण बरामद हुए हैं। उनके पास यह सम्पत्ति कहां से आई पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस ने यह भी बताया कि तबीयत ठीक होने के तांत्रिक को थाने बुलाकर ज्वैलरी और नकदी उनके सुपुर्द की जाएगी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS