Logo

Belgian Princess Astrid Bijnor Visit: बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड रविवार (2 मार्च) को उत्तर प्रदेश के बिजनौर पहुंचीं। गंज क्षेत्र के महमूदपुर गांव में उन्होंने फ्रेंच फ्राइज की नई यूनिट का शिलान्यास किया है। बेल्जियम की एग्रिस्टो मासा कंपनी और वेब ग्रुप के सहयोग से स्थापित होने वाली इस यूनिट से 2500 से अधिक किसानों को फायदा होगा। यह किसान कंपनी के साथ कान्ट्रेक्ट खेती करेंगे।  

2020 में लगाई थी पहली यूनिट 
बेल्जियम की कंपनी एग्रीस्टो मासा प्राइवेट लिमिटेड ने भारतीय कंपनी मासा ग्लोबल फूड प्राइवेट लिमिटेड (वेव ग्रुप) और एग्रीस्टो एनवी के साथ मिलकर फ्रेंच फ्राइज की नई यूनिट लगा रही है। इन कंपनियों ने 2020 में भी 250 करोड़ की लागत से एक यूनिट स्थापित की थी। 

750 करोड़ का निवेश
एब्रिस्टो मासा यूनिट में फ्रोजन पोटेटो फ्राइज प्लांट में डिहाईड्रेटेड पोटेटो फ्लैक्स का उत्पादन किया जाता है। जिसे दुनिया के कई देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। कंपनी अब 750 करोड़ के निवेश से दूसरी यूनिट लगा रही है। जिसका शिलान्यास राजकुमारी एस्ट्रिड ने किया। 

70 लोगों का डेलीगेशन साथ आया
बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड के साथ 70 लोगों का डेलीगेशन आया है। उन्होंने कंपनी के उद्देश्य और इसके संभावित परिणामों से अवगत कराया। कहा, कांट्रेक्ट खेती से यहां बड़ा बदलाव आने वाला है। किसानों की आय बढ़ेगी। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात रहे।