तुम विधायक की औकात नहीं जानते..: UP के फिरोजाबाद जिले से भाजपा विधायक ने युवक को दी हिदायत, जानें क्या है पूरा घटनाक्रम

BJP MLA Prempal Dhangar Controversy : फिरोजाबाद के टूंडला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रेमपाल धनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक युवक नोकझोंक करते नजर आ रहे हैं। विधायक ने भरी भीड़ में उसे तमीज से बात करने और विधायक की औकत का अहसास कर रहे हैं। युवक की गलती यह थी कि सने चुनाव बाद पहली बार पहुंचने पर सवाल उठा दिए थे।
भारत संकल्प विकसित यात्रा के कार्यक्रम में पहुंचे फिरोजाबाद के टूंडला विधानसभा से विधायक प्रेमपाल धनगर को देख ग्रामीणों ने तंज कसा कि चुनाव के बाद आज विधायक जी आए हैं, दर्शन कर लो।
फिर क्या विधायक जी बौखलाहट में बोल गए-
"तमीज से बात कर, जानता है किससे बात कर रहा है" pic.twitter.com/ZzkQ1Z5KU5
— AamAadmiPartyUPMedia (@MediaCellAAPUP) January 26, 2024
ऐसे बिगड़ी बात
दरअसल, फिरोजाबाद के नगला डूमर गांव में भारत संकल्प यात्रा पहुंची थी। इसमें शामिल होने विधायक प्रेमपाल धनगर भी पहुंचे थे। वह जैसे ही गांव पहुंचे गांव के एक युवक ने तंज कसते हुए कह दिया, लो देख लो विधायक जी को, चुनाव के बाद आज गांव आए हैं। यह सुन विधायक धनगर भड़क गए और कहने लगे तमीज से बात कर। युवक ने युवक ने कह दिया कि वह जो कह रहा है, सही है। इसमें गलत क्या है। विधायक धनगर यहीं नहीं रुके, बोले-तुम विधायक की ताकत नहीं जानते।
विधायक बोले-सुबह से हो रहा था विरोध
बाद में विधायक प्रेमपाल धनगर ने मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा और बताया कि कुछ लोग संकल्प यात्रा का सुबह से विरोध कर रहे थे। कार्यक्रम के लिए टेंट तक नहीं लगने दिया गया। विरोध की जानकारी होने के बाद भी मैं गांव पहुंचकर उनसे संवाद करना चाहता था। युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थे। मैंने कोई अभद्रता नहीं की। बैठकर समस्या पर चर्चा करने को भी तैयार था।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS