शादी से पहले दुल्हन को मारी गोली: झांसी में वारदात के बाद मातम में बदली खुशियां, दतिया से पहुंचे थे वधु पक्ष के लोग  

Bride murdered in Jhansi: झांसी में नैंसी गार्डन में रविवार रात विवाह समारोह के दौरान दुल्हन काजल अहिरवार की ब्यूटी पार्लर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। काजल का परिवार मध्य प्रदेश के दतिया जिले का रहने वाला है।;

Update: 2024-06-24 05:52 GMT
murder before marriage Jhansi
झांसी में शादी से पहले दुल्हन की गोली मारकर हत्या।
  • whatsapp icon

Bride murdered in Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की है। यहां के नैंसी गार्डन में रविवार रात विवाह समारोह था। दुल्हन काजल अहिरवार पास स्थित ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई थी। तभी आरोपी युवक ने उसे गोली मार दी, परिजनों ने आनन फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई। 
 

murder before marriage Jhansi
झांसी के इस ब्यूटी पार्लर में दुल्हन को मारी गई गोली। जांच करती पुलिस।

काजल दतिया जिले के सोनागिरि थानाक्षेत्रांर्गत बरगांव की रहने वाली थी। उसकी झांसी राज नाम के युवक के साथ हो रही थी। झांसी के निशा मैरिज गार्डन में शादी समारोह आयोजित था। रिश्तेदार पहुंच चुके थे। संगीत समारोह जारी था। बारात आने से ठीक पहले दुल्हन बहन नेहा और अन्य सहेलियां के साथ ब्यूर्टी पार्लर गई थी, वहां कथित प्रेमी ने गोली मार दी। 

झांसी में दुल्हन की हत्या के बाद परिजनों के साथ दूल्हा।

काजल का मेकअप लगभग पूरा हो गया था, तभी मुंह पर रुमाल बांधकर आरोपी पहुंचा और फिल्मी स्टाइल में काजल को बाहर आने के लिए कहने लगा। बोला तुमने हमें धोखा दिया, यह सुन दुल्हन ने बाहर आने से मना कर दिया, जिस पर उसने गोली मार दी। फायरिंग के बाद चीख-पुकार मच गई। खून से लथपथ दुल्हन जमीन पर गिर गई। तत्काल पुलिस को सूचना देकर एम्बुलेस बुलाई गई और दुल्हन को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन मौत हो गई। 

गोली मारने वाला आरोपी दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हत्या के बाद दुल्हन की बहन नेहा ने कहा, दीदी तैयार हो रही थी. आरोपी आया और कहने लगा तुम मेरे साथ चलो। दीदी ने मना कर दिया तो कांच तोड़कर उसने गोली मार दी। नेहा ने बताया कि गोली मारने वाला दीपक उसके गांव का ही रहने वाला है। बताया कि आरोपी ने चेहरे पर नकाब बांध रखा था। पीठ पर बैग भी लिए था।  

Similar News