बुलंदशहर: ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होते ही 2 मंजिला मकान जमींदोज, 7 की दर्दनाक मौत से चीख-पुकार और हाहाकार

UP के बुलंदशहर में सोमवार (21 अक्टूबर) को बड़ा हादसा हुआ। ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। 24 लोग मलबे में दब गए। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है।;

Update:2024-10-22 14:56 IST
Bulandshahr BlastBulandshahr Blast
  • whatsapp icon

Bulandshahr Blast: बुलंदशहर में सोमवार (21 अक्टूबर) को बड़ा धमाका हुआ। जान बचाने के लिए अस्पताल से लाया गया ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होते ही दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। मलबे में 24 लोग दब गए। हादसे में पति-पत्नी समेत 7 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद हाहाकार मच गया। चीख-पुकार मची हुई है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। मंगलवार(22 अक्टूबर) को एक साथ जनाने उठे तो लोगों की आंखें छलक पड़ीं। रो-रोकर परिवार का बुरा हाल है। 

जाने कैसे हुआ हादसा 
ब्लास्ट होते ही 24 लोग मलबे में दब गए। अचानक हुए धमाके से पड़ोसियों के साथ कॉलोनी के लोग सहम उठे। धमाके की आवाज के बाद लोग दौड़कर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची। लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में राजुद्दीन (58), पत्नी रुखसाना (45), बेटा आस मोहम्मद (26), बेटा सलमान (11), बेटी तमन्ना (24) और नवासी हिफजा (3) सहित एक अन्य की दर्दनाक मौत हो गई।  मंगलवार को एक साथ 6 जनाजा उठा तो लोगों की आंखें छलक पड़ीं।

'ऐसा लगा जैसे बम गिरा है' 
लोगों ने बताया कि विस्फोट की आवाज से ऐसा लगा कि किसी ने बम गिरा दिया हो। काफी दूर तक मकानों में रहने वालों को ऐसा महसूस हुआ, जैसे भूकंप आया। मोहल्ले वालों ने पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलने पर भारी बल मौके पर पहुंचा। JCB की मदद से मलबे को हटाकर लोगों को बाहर निकाला। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम ने घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए हैं। सीएम ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। 

Similar News