Bulandshahr Crime: बुलंदशहर में शुक्रवार को भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे BJP नेता रामवीर कश्यप को नकाबपोश हमलावरों ने रास्ते में रोका। ताबड़तोड़ 4 गोली मारी। सीने और सिर में गोली लगने से BJP नेता की दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए। घटना सुबह 8 बजे अहमदगढ़ क्षेत्र में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

पोतियों को छोड़कर लौट थे 
डोमला ढकनंगला गांव निवासी रामवीर कश्यप शुक्रवार को दो पोतियों को बाइक से स्कूल छोड़ने प्राथमिक विद्यालय ढोगला हसनगढ़ गए थे। बच्चों को छोड़ने के बाद रामवीर घर लौट रहे थे। रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। 

इसे भी पढ़ें:  बुलंदशहर में दिनदहाड़े मर्डर: मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर ही दर्दनाक मौत

पुलिस ने गठित की टीम 
पूर्व प्रधान की हत्या की खबर मिलते ही गांव और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि प्रथम द्रष्टया मामला रंजिश का लग रहा है। खुलासे के लिए 6 टीम गठित कर दी गई हैं। घटनास्थल से भी पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। आसपास क्षेत्र के लगे CCTV चेक किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बुलंदशहर में मिला होटल कारोबारी के बेटे का शव: नोएडा से किडनैप कर ले गए थे बदमाश, पिता ने पुलिस पर उठाए सवाल

जानें कौन थे रामवीर कश्यप
55 साल के रामवीर कश्यप बुलंदशहर से मौजूदा भाजपा सांसद भोला सिंह के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। आगामी ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारी कर रहे थे। पूर्व प्रधान की हत्या में राजनीतिक षड्यंत्र का भी शक जताया जा रहा है। रामवीर कश्यप एलआईसी में बतौर एजेंट भी काम करते थे। गांव के प्रधान भी रह चुके हैं।  रामवीर की हत्या के बाद हड़कंप मच गया । लोगों में आक्रोश है। सड़क पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।