कानपुर में गला रेतकर व्यवसायी की हत्या: दुकान में खून से लथपथ पड़ा मिला शव, पुलिस को साथियों पर संदेह 

Kanpur businessman Murder: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में रजाई गद्दे व्यवसायी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह दुकान से शव बरामद किया गया है। पुलिस को मृतक असलम के साथियों पर शक है।;

Update:2024-04-18 15:10 IST
कानुपर के चकेरी में गद्दा कारोबारी की गला रेतकर हत्याKanpur businessman Murder
  • whatsapp icon

Kanpur businessman Murder : कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे रजाई गद्दे की दुकान चलाने वाले व्यवसायी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह खून से लथपथ शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। दो युवकों पर संदेह है। 

पुलिस उपायुक्त श्रवण सिंह ने बताया कि 55 वर्षीय मो. असलम की हत्या हुई है। उसकी भतीजी ने बताया कि दुकान के पास एक व्यक्ति का परिवार और नौकर रहता है। दोनों लापता हैं। असलम के साथ दो और लोग रात में वहां सोते थे। खाते-पीना भी उनका साथ में होता था। 

असलल बिहार हाजीपुर के रहने वाले 
असलम मूलत: बिहार के रहने वाल हैं। हाजीपुर जिले के मनहार गांव में उनका जन्म हुआ। पिछले 35 साल से कानपुर के जाजमऊ में परिवार सहित रहते थे। परिवार में पत्नी शकीला के अलावा उनके चार बेटे जावेद, फिरोज, अफरोज, चांद और बेटी खुशबू है।

साथ में सोते थे कर्मचारी 
शकीला ने बताया कि वह जेके चौराहे पर सड़क किनारे रजाई गद्दे का कारोबार करते थे। दुकान में असलम व जगदंबा नाम के दो कर्मचारी भी काम करते हैं। रात में दोनों कर्मचारी साथ में सोते थे। बुधवार को रात में 10 बजे हम लोग घर आ गए थे। सुबह शव पड़ा मिला। 

साथियों की तलाश, जल्द होगा खुलासा 
डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर विवेचना शुरू की गई है। असलम के दोनों साथ ही फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। वारदात से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। अतिशीघ्र मामले का खुलासा किया जाएगा।

Similar News