यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी तेज रफ्तार कार, दो महिलाओं की हालत गंभीर, हरदोई में तीन की मौत

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर और हरदोई में शुक्रवार सुबह दो हादसे हो गए। हरदोई में पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, ग्रेटर नोएडा में कार सवार दो महिलाएं जख्मी हैं।;

Update:2024-05-24 09:48 IST
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसाCar Accident on Yamuna Expressway
  • whatsapp icon

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर (ग्रेटर नोएडा) जिले में शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। दनकौर थाने के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई, जिससे कार सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। 

वीडियो देखें..

हरदोई जिले में तीन की मौत 
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में राघोपुर- मेहंदी घाट मार्ग पर पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। चालक हादसे के बाद पिकअप छोड़कर भाग गया। 

Similar News