UP CS Manoj Kumar Singh: IAS मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव, दुर्गाशंकर मिश्रा को नहीं मिला चौथा सेवा विस्तार

UP CS IAS Manoj Kumar Singh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 1988 बैच के आईएएस मनोज कुमार सिंह यूपी का मुख्य सचिव बनाया है। सीएस दुर्गा शंकर मिश्रा को एक और सेवा विस्तार की उम्मीद थी, लेकिन कयासों के उलट आईएएस मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव बनाए गए। रविवार दोपहर वह कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव के साथ IIDC की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव व 1984 बैच के आईएएस अधिकारी दुर्गाशंकर मिश्र का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है। दिसंबर 2021 में उन्हें सेवानिवृत्त से पहले सेवा विस्तार देते हुए यूपी का मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके बाद दिसंबर 2022 बौर दिसंबर 2023 में भी उन्हें सेवा विस्तार देकर मुख्य सचिव पद पर बरकरार रखा गया।
कौन हैं IAS मनोज कुमार सिंह
आईएएस मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। रांची निवासी मनोज कुमार सिंह की गिनती यूपी के असरदार अफसरों में होती है। उनके पास कई अहम विभागों की जिम्मेदारी है। पंचायती राज, उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव रहे हैं। सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं व कार्यक्रमों को जमीन पर उतारने में मनोज कुमार सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
योगी के भरोसमंद अफसर
मनोज कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अफसर हैं। पिछले कुछ समय से वह कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त जैसी अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मनोज कुमार सिंह ललितपुर, गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत और मुरादाबाद के डीएम भी रह चुके हैं। वह ग्राम विकास आयुक्त व मुरादाबाद के मंडल आयुक्त भी रहे हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रहे।
कई अफसरों की दावेदारी
- यूपी सरकार ने 1987 बैच के अरुण सिंघल, लीना नंदन और 1988 बैच के रजनीश दुबे को सुपरसीड करके मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाया है। अरुण सिंघल और लीना नंदन केंद्रीय नियुक्ति पर हैं, जबकि, रजनीश दुबे राजस्व परिषद के अध्यक्ष हैं।
- दुर्गा शंकर को सेवा विस्तार न मिलने की स्थिति में 1987, 1988 और 1989 बैच के कई अफसरों की दावेदारी सीएस पद पर थी। पहला नाम कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह का ही था। इनके अलावा केंद्र में सचिव अरुण सिंघल के वापसी की भी संभावनाएं थीं।
चौहान रिटायर, भल्ला को डीओपीटी का चार्ज
1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा एस चौहान रविवार को रिटायर हो जाएंगी। वह केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) में सचिव हैं। 1984 बैच के अफसर व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को डीओपीटी के सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया गया।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS