UP CM Yogi Adityanath in Dehradun: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें देहरादून के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। CM योगी मां को देखने गोरखपुर से उत्तराखंड पहुंचे। सावित्री देवी 85 साल की हैं। उन्हें मंगलवार शाम एडमिट कराया गया था। 

डॉक्टरों ने बताया कि उपचार के बाद सावित्री देवी की तबीयत में सुधार है। उनके स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है। इससे पहले 7 जून को भी सावित्री देवी की तबीयत बिगड़ गई थी। तब ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें आंखों में परेशानी थी। 16 जून को भी सीएम योगी मां से मिलने के लिए गए थे।

यह भी पढ़ें: BSP किसी पार्टी से नहीं करेगी गठबंधन: हरियाणा-पंजाब के बुरे अनुभव के बाद बसपा प्रमुख मायावती का ऐलान

अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून से दिल्ली जाएंगे। वहां गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक है। यह मीटिंग उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर में होने वाले उपचुनाव को लेकर है। 

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार क्या फिर पलटेंगे?: जेपी की जयंती पर अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव, जानें पूरा मामला

दोनों डिप्टी CM और भूपेंद्र चौधरी भी जाएंगे
दिल्ली में आयोजित इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बृजेश पाठक, यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री भी शामिल होंगे।