UP By Election : मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर अखिलेश का बड़ा दावा, कहा-कांग्रेस संग लड़ेंगे UP उपचुनाव 

UP By Election 2024: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार, 10 अक्टूबर को कहा, उत्तर प्रदेश उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा।;

Update:2024-10-10 13:31 IST
सैफई में मुलायम सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते सपा प्रमुख अखिलेश यादव।Akhilesh Yadav Mulayam Singh Yadav
  • whatsapp icon

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा। यह बात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कही है। गुरुवार को मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजिल करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा, उपचुनाव के बारे में आज बहुत नहीं बोलना है, लेकिन सपा और कांग्रेस का गठबंधन आगे भी जारी रहेगा। 

उद्योगपति रतन टाटा को किया याद 
अखिलेश यादव ने गुरुवार को सैफई में चाचा शिवपाल और परिवार के साथ मुलायम सिंह की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा, बहुत भावुक पल है। हम सब नेताजी को याद कर रहे हैं, इस बीच देश की अर्थव्यवस्था को बल देने वाले उद्योगपति रतन टाटा हमारे बीच नहीं रहे। मेरी कई बार मुलाकात हुई। उन्होंने कारोबार में कभी उसूलों से समझौता नहीं किया। 

नेता जी ने दी समाज को नई दिशा: अखिलेश 
अखिलेश यादव ने कहा, नेताजी इसी धरती में पैदा हुए और यहीं से लड़कर धरती पुत्र कहलाए। समाजवादी विचारधारा से जोड़कर उन्होंने समाज को नई दिशा दी है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सब उनके समाजवादी मूल्यों और सिद्धान्तों को और बड़ा करके लोगों के जीवन में बदलाव लाने का संकल्प लेते हैं। नेताजी ने पूरा जीवन इसी में निकाल दिया कि लोगों का जीवन बदले।  

 

 

Similar News