CM योगी का एक्शन: UP में चिह्नित होंगी विवादित वक्फ सम्पत्तियां, DM को मिले सख्त निर्देश 

उत्तर प्रदेश में सुन्नी वक्फ बोर्ड की 2,533 और शिया वक्फ बोर्ड की 430 संपत्तियां ही अधिाकरिक तौर पर रजिस्टर्ड हैं। जबकि, सुन्नी वक्फ बोर्ड 1,24,355 और शिया वक्फ बोर्ड 7,785 संपत्तियों पर दावा कर रहा है।;

Update:2025-04-04 21:43 IST
CM योगी का एक्शन: UP में चिह्नित होंगी विवादित वक्फ सम्पत्तियां, DM को मिले सख्त निर्देश।Disputed Waqf properties survey, Yogi Adityanath instructed to DM
  • whatsapp icon

Waqf Properties In UP: संसद में वक्फ संशोधन बिल पास होते ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक्शन में आ गई। उसने वक्फ की विवादित संपत्तियों को चिह्नित करने का आदेश जारी किया है। सरकार ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान चलाकर ऐसी वक्फ संपत्तियों की पहचान करें, जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं हैं और नियम विरुद्ध तरीके से वक्फ घोषित की गईं हैं। 

उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में विवादित वक्फ संपत्तियों हैं। वक्फ बोर्ड इन पर दावा तो करता है, लेकिन जरूरी रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर पा रहा। ऐसी जमीनों को जब्त किया जा सकता है। 

UP में कितनी वक्फ संपत्तियां?
राजस्व अधिकारियों ने बताया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड की 2,533 और शिया वक्फ बोर्ड की 430 संपत्तियां ही अधिाकरिक तौर पर पंजीकृत हैं। जबकि, वक्फ बोर्ड का दावा इससे अधिक संपत्तियों पर है। सुन्नी वक्फ बोर्ड ने 1,24,355 और शिया वक्फ बोर्ड की ओर से 7,785 संपत्तियों पर दावा किया जा रहा है। 

दोषियों पर भी होगी कार्रवाई 
प्रशासन की मानें यूपी में तालाब, चारागाह, खलिहान और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर भी वक्फ बोर्ड का कब्जा है। जांच के बाद इन जमीनों को सरकाररी संपत्ति घोषित किया जा सकता है। योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि दोषियों पर जिम्मेदारी तय कर अवैध वक्फ संपत्तियों की वापसी कराई जाएगी। 

Similar News