ED Raid In UP: अमेठी में अवैध खनन मामले में ED की टीम ने गुरुवार की सुबह छापेमार कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर पर की जा रही है। इसके साथ ही गायत्री के महिला मित्र गुड्डा देवी के घर भी ईडी की टीम पहुंची है। दोनों के घरों के बाहर भारी संख्या में CRPF के जवान तैनात किए गए हैं। यह कार्रवाई सुबह 5 बजे से जारी है।

प्रवर्तन निदेशालय यानी की ईडी की टीम ने लखनऊ में गोमतीनगर के ओमेक्स अपार्टमेंट में भी छापेमारी की है। यह छापेमारी पूर्व पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के ठिकानों के साथ ही उससे संबंधित मामलों में चल रही है। यह कार्रवाई एक साथ अमेठी, लखनऊ और मुंबई सहित करीब 17 ठिकानों पर की जा रही है।

सपा प्रमुख को भी भेजा था नोटिस
हमीरपुर अवैध खनन मामले में भी गायत्री प्रजापति आरोपी हैं। जिसके अवैध खनन घोटाले की जांच सीबीआई और ईडी दोनों एजेंसी काफी समय से कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही इस मामले में CBI ने यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि, अखिलेश पेश नहीं हुए। आज गुरुवार सुबह से गायत्री प्रजापति के घर पर ED की टीम कार्रवाई कर रही है।

पूर्व मंत्री के घर पहुंचे कई अधिकारी
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर सुबह करीब 5 बजे 4 गाड़ियों से ED के 12 से ज्यादा अधिकारी पहुंचे हैं। इस दौरान घर में परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। अमेठी के आवास विकास कालोनी में गायत्री प्रसाद प्रजापति का घर बना हुआ है। 

2022 में विधायक बनीं गायत्री प्रजापति
गुड्डा देवी का घर गंगागंज इलाके में है। छापेमारी को लेकर अभी तक अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया। लेकिन इतनी जानकारी दी गई है कि अवैध खनन को लेकर ये कार्रवाई की जा रही है। 2022 में गायत्री महारानी प्रजापति विधायक बनीं। कहा जाता है कि विधायक बनाने में भी गुड्डा का अहम रोल रहा।