इटावा लायन सफारी में चार शावकों की माैत: प्रबंधन बोला-शेरनी रूपा ने मृत शावक ही जन्मे, IVRI बरेली में होगी जांच

Etawah Lion Safari
X
Etawah Lion Safari
Etawah Lion Safari: उत्तर प्रदेश के इटावा लायन सफारी में गुरुवार रात शेरनी रूपा ने चार शावकों को जन्म दिया, लेकिन सभी की मौत हो गई। डायरेक्टर डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि उसने मृत शावक ही जन्मे हैं।

Etawah Lion Safari: उत्तर प्रदेश के इटावा लायन सफारी में गुरुवार रात शेरनी रूपा ने चार शावकों को जन्म दिया, लेकिन सभी की मौत हो गई। सफारी प्रशासन मौत की वजह समय से पहले प्रसव को मान रहा है। बताया कि रूपा का प्रसव 20 दिन बाद होना चाहिए था। उसके चारों शावक मृत ही पैदा हुए हैं। फिलहाल, पोस्टमार्टम के लिए सभी को आईवीआरआई बरेली भेजा गया है।

सफारी के निदेशक डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि सफारी की दो शेरनी गर्भवती थीं। दोनों के प्रसव जून में होने थे, लेकिन शेरनी रूपा गुरुवार को अचानक प्रसव अवस्था में आ गई। रात साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक उसने चार शावकों को जन्म दिया, चारों शवक मृत पैदा हुए। भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान बरेली में इनका पोस्ट मार्टम कराया जाएगा।

इटावा सफारी के डायरेक्टर डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि चूंकि, रूपा का प्रसव भी जून में होना था। निगरानी के लिए उस हिसाब से विशेषज्ञ डॉक्टर बुला लिए गए थे, लेकिन गुरुवार रात अचानक उसने चार मृत शावकों को जन्म दे दिया।

लखनऊ से 3 घंटे की दूरी पर इटावा लायन सफारी
इटावा लायन सफारी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से महज तीन घंटे की दूरी पर है। इसके पांच अलग अलग हिस्सों में हिरण, एंटेलोप, भालू, तेंदुआ और शेर रहते हैं। 350 एकड़ क्षेत्रफल में फैली इस सफारी में 20 से ज्यादा शेर और उनके शावक हैं। आगंतुक सुविधा केंद्र में एक डिजिटल साइनेज और बड़े डिस्पले के साथ मल्टीमीडिया संग्राहलय भी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story