Farmer Protest : दिल्ली मार्च से पहले ग्रेटर नोएडा में किसानों की गिरफ्तारी, पंजाब-हरियाणा में इंटरनेट बंद

Delhi Farmers march : फसलों की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और तय गाइडलाइन के अनुसार मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर किसान ने फिर मोर्चा खोल दिया है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से हजारों किसान दिल्ली कूच करने को तैयार हैं। शुक्रवार (6 दिसंबर) को यूपी के ग्रेटर नोएडा में किसानों को पुलिस ने दिल्ली मार्च से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पंजाब हरियाणा में भी सीमाएं सील कर दी गई हैं। कुछ जगह इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर 'दिल्ली चलो' मार्च निकाल रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया। pic.twitter.com/fJfkcsJZR8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2024
पुलिस ने गुरुवार को भी 120 किसान नेताओं को गिरफ्तार किया था। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर महापंचायत के बाद कुछ किसानों को रिहा कर दिया गया था, लेकिन देर रात फिर करीब 34 किसानों को अरेस्ट कर लिया गया। धरना स्थल से उनका सामान और टेंट भी हटा दिया गया था। जिसके बाद किसान दिल्ली मार्च को सफल बनाने गांव-गांव में पंचायतें कर रहे थे।
किसानों के दिल्ली की ओर मार्च के मद्देनजर हरियाणा के अंबाला के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं हैं। pic.twitter.com/v7GGDDZ4w7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2024
दलित प्रेरणा स्थल के पास नाकेबंदी
उत्तर प्रदेश में किसानों का आंदोलन पिछले चार दिन से जारी है। वह दिल्ली कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने दलित प्रेरणा स्थल के पास रोक लिया। बुधवार रात यहां चारो ओर से नाकेबंदी कर पुलिस फोर्स तैनात की गई। ताकि, किसान दिल्ली तरफ न बढ़ सकें। जगह जगह उनकी गिरफ्तारी की गईं।
यह भी पढ़ें: Live Updates: शंभू बॉर्डर में किसान आंदोलन, हरियाणा में बढ़ाई गई सुरक्षा
#WATCH विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को शंभू बॉर्डर पर दिल्ली की ओर बढ़ने से रोक दिया गया है। pic.twitter.com/FnOnnOQy8E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2024
शंभू बॉर्डर में सख्त पहरा
हरियाणा पंजाब के किसान शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर पुलिस ने यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। बैरिकेडिंग, तार और नुकीली कीलें लगाकर किसानों को रोकने का प्रयास किया गया है। इसके बावजूद किसान नहीं माने तो उन पर जहरीली गैस के गोले दागे जा रहे हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS