Logo
Firing in AMU: उत्तरप्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत फैल गई। गोलीबारी से कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने 2 कर्मचारियों पर गोलियां बरसाईं। गंभीर घायल दोनों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

Firing in AMU: अलीगढ़ में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से दहशत मच गई। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात कर्मचारियों पर फायरिंग हुई। गोली लगने से दोनों कर्मचारी घायल हुए हैं। वारदात के बाद कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर भागने लगे। AMU की सुरक्षा में तैनात जवानों ने दौड़ाकर दोनों हमलावरों को पकड़ लिया। सूचना पर आस-पास की पुलिस फोर्स पहुंची। दोनों घायलों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

एक के पेट कौर दूसरे के सिर में लगी गोली 
जानकारी के मुताबिक, एएमयू की मेडिकल कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद नदीम, मोहम्मद करीम रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात हैं। बुधवार सुबह 9:30 बजे नदीम और कलीम AMU कैंपस से जा रहे थे। तभी हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने पर दोनों सगे भाई घायल हो गए। मोहम्मद नदीम (52) के पेट और उसके छोटे भाई मोहम्मद कलीम (48) को सिर में गोली लगी है। दोनों की हालत गंभीर है।  5 राउंड गोली चलने से यूनिवर्सिटी कैंपस में हड़कंप मच गया।

पुरानी रंजिश में किया हमला 
पुलिस के मुताबिक, सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। घायल और हमलावर एक ही गांव के हैं। पुरानी रंजिश के चलते यह अटैक किया गया है। चारों के बीच केस चल रहा था। दोनों हमलावरों की दबंगई के चलते ही नदीम और कलीम गांव छोड़कर शहर आ गए थे। हमला करने वाले एक आरोपी का नाम तालिब है। यह पुराना गैंगस्टर बताया जा रहा है। गांव में यह तालिब गैंग नाम से अपना गैंग चलाता है। पकड़े गए हमलावरों ने पूछताछ में आपसी रंजिश की बात कबूल की है। 

5379487