Logo
बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में एक मकान में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया, जिससे पूरा मकान ढह गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में एक मकान में सिलेंडर फट गया, जिससे पूरा मकान ढह गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंच चुका है। बचाव दल मलबा हटाने का काम शुरू कर चुका है। 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में आशापुरी मोहल्ला निवासी राजू के मकान में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा है, जिसके चलते उसका मकान ढह गया। इसके मलबे से पांच शवों को निकाला जा चुका है।

मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल
मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। वहीं मलबे में कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय दो मंजिला मकान में करीब 25-30 लोग थे। इस मकान के मालिक राजुद्दीीनकी पत्‍नी रुखसाना की तबीयत खराब थी और उन्‍हें सिलेंडर से ऑक्‍सीजन दी जा रही थी, तभी यह ऑक्सीजन सिलेंडर फटा है। 

ऑक्सीजन सिलेंडर सेट नहीं कर पाए
रुखसाना का प्राइवेट अस्‍पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार शाम को उन्‍हें अस्‍पताल से घर लाया गया था। यहां सांस लेने में समस्‍या होने पर रुखसाना को घर पर ही ऑक्‍सीजन देने की कोशिश हो रही थी। घर वाले सिलेंडर को ढंग से सेट नहीं कर पाए और तेज धमाके के साथ ब्‍लास्‍ट हुआ और पूरा मकान ध्‍वस्‍त हो गया। घटना से इलाके में चीख पुकार मच गई है। जेसीबी के सहारे मलबा हटाया जा रहा है। एसपी सिटी, एसडीएम, सीओ और दमकल विभाग अभी भी रेस्क्यू में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें : वाराणसी: CNG गैस सिलेंडर काटते समय ब्लास्ट, कबाड़ गोदाम में भड़की आग, चीखते-चिल्लाते जिंदा जली महिला

5379487