आगरा में बड़ी घटना: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बने तालाब में डूबने से चार की मौत, महिला और चार बच्चों को पुलिस ने बचाया

Four children died due to drowning in pond
X
एक दूसरे के बचाने के प्रयास में सभी बच्चे तालाब में डूबने लगे।
Agra News: उत्तरप्रदेश के आगरा में बड़ी घटना हो गई। यमुना एक्सप्रेस-वे के पास बने तालाब में 8 बच्चों सहित एक महिला डूब गई। बड़ी मशक्कत के बाद महिला और 4 बच्चों को बाहर निकाला। डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई है।

Agra News: यमुना एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज पर बने तालाब में 8 बच्चे डूब गए। बच्चों को बचाने आई महिला भी डूब गई। चीख-पुकार सुनकर लोग और पास में बनी चौकी से पुलिसकर्मी तुरंत पहुंचे। टायर के सहारे पुलिसकर्मी तालाब में उतरे। बड़ी मुश्किल से महिला और 4 बच्चों को बाहर निकाला। तालाब में चार बच्चियों डूबने से मौत हो गई। घटना आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र की है। अन्य लोगों अस्पताल में भर्ती करवाया है।

जानें कैसे हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज पर तालाब है। पास में ही कुछ कानपुर और आरैया के रहने वाले सात मजदूर परिवार तंबू लगाकर रहते हैं। बारिश के चलते तालाब में पानी भरा है। रविवार सुबह बच्चियां तालाब पर कपडे़ धो रहे थे। तीन बच्चे हिना, खुशी और चांदनी नहाने के लिए कूद गए। कुछ ही देर बाद तीनों डूबने लगे।

पानी में डूबने से इनकी हुई मौत
आवाज सुनकर महिला नगीना पत्नी छिगा, अनुराधा, रागिनी, प्राची, सनी और रिया भी कूद गईं। सभी डूबने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने रस्सी डालकर सभी को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। हिना, खुशी, चांदनी और रिया की मौत हो गई। अन्य सभी को इलाज के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर एसीपी और विधायक भी पहुंच गए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story