गाजियाबाद में भीषण ब्लास्ट: सिलेंडरों से भरा ट्रक धू-धूकर चला, 45 मिनट तक धमाका; लोग घर छोड़कर भागे

Ghaziabad Gas cylinder truck Blast
X
Ghaziabad Gas cylinder truck Blast
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार (1 फरवरी) को बड़ा हादसा हुआ। सिलेंडर भरे ट्रक में आग भड़क गई। हाईवे पर 45 मिनट तक सिलेंडर फटते रहे। कई घर जल गए। लोग घर छोड़कर भागे।

Ghaziabad Gas cylinder truck Blast: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार (1 फरवरी) को भीषण हादसा हुआ। दिल्ली-वजीराबाद हाईवे पर दौड़ रहे सिलेंडर से भरे ट्रक में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। हाईवे पर 45 मिनट तक सिलेंडर फटते रहे। भीषण ब्लास्ट में गोदाम ढह गया। कई घरों में भी आग लग गई। आस-पास खड़े वाहन जलकर राख हो गए। लपटें और धमाके की आवाज 3 KM तक सुनाई दी। ब्लास्ट की आवाज सुनकर लोग घर छोड़कर भागे। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। घटना टीला मोड़ क्षेत्र के भोपुरा चौक दिल्ली-वजीराबाद रोड की है।

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग
दिल्ली-वजीराबाद हाईवे पर 150 LPG सिलेंडरों से भरा ट्रक दौड़ रहा था। शनिवार सुबह टीला मोड़ क्षेत्र के भोपुरा चौक पर अचानक शॉर्ट सर्किट से ट्रक में आग भड़क गई। आग लगते ही ड्राइवर ट्रक से कूद गया। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। सिलेंडर फटना शुरू हो गए। 45 मिनट तक धमाके होते रहे। आग की लपटें और धमाके की आवाज 3 किमी तक सुनाई गूंजी। तेज धमाके से डरकर लोग घर छोड़कर भाग गए। आस-पास खड़े वाहन जलकर राख हो गए। कई घर जलकर खाक हो गए।

डेढ़ घंटे में आग पर पाया काबू
आग की ऊंची लपटें देखकर दूसरे वाहन चालकों ने दूर ही अपनी गाड़ी रोक ली थी। सिलेंडर लगातार फट रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आस-पास के मकानों को खाली कराया। 3 मकानों और कुछ गाड़ियों में आग लग गई थी। करीब डेढ़ घंटे तक चली मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुक्र है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक भी सुरक्षित है।

गोदाम, 3 घर और कई गाड़ियां खाक
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सुबह 4:35 बजे LPG सिलेंडर से भरे एक ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। आस-पास के मकानों को खाली कराया गया। 2-3 मकानों और कुछ गाड़ियों में आग लग गई थी। आग पर काबू पा लिया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि सिलेंडर लगातार फटे रहे थे। इसलिए आग बुझाने में दिक्कत हुई। आग में लकड़ी के गोदाम को ज्यादा नुकसान हुआ है। होटलों के शीशे टूट गए हैं। कुछ वाहन भी आग में चले हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story