Logo
गोरखपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें एक लड़की 3 महीने से अपने माता पिता को नींद की गोलियां दे रही थी। नींद की गोली से नशे में माता पिता के सो जाने पर रात में प्रेमी को घर बुला लेती थी। एक रात पिता बिना दवाई लिए ही सो गए और जैसे ही प्रेमी घर में प्रवेश किया, तो पिता ने पकड़ लिया।

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यह घटना गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र की है। जहां एक लड़की खाने में नींद की गोलियां मिलाकर अपने माता पिता देती थी। लड़की ने एक दो नही बल्कि पूरे तीन महीने तक लगातार खाने के साथ गोलियां देती रही। गोलियां खाने के बाद जब माता पिता सो जाते थे, तब वह घर में अपने प्रेमी को बुला लेती थी। यह सिलसिला तीन महीने से चलता रहा। फिर अचानक एक दिन पिता को शक हुआ, तो पिता दवा खाए बिना ही सो गए और रात के समय प्रेमी के घर में प्रवेश करते ही पकड़ लिया।

यह है मामला
यह मामला गोरखपुर के अधियारी बाग मोहल्ले की है। दसवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा का प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी से मिलने के लिए लड़की ने नई तरकीब ढूंढ़ निकाली। लड़की ने पिछले तीन महीने से अपने माता-पिता को खाने में नींद की गोलियां देकर सुला देती थी। इसके बाद वह बॉयफ्रेंड को रात में घर बुला लेती। यह कारनामा लगभग तीन महीने तक चला, तो मोहल्ले वालों को शक हुआ। मोहल्ले वालों ने इसकी जानकारी लड़की के परिजन को दिए।

लड़की ने प्रतिदिन की तरह खाने में गोली मिला कर दी तो, पिता ने नहीं खाया और कंबल ओढ़कर सो गए। लड़की के पिता के सोते ही प्रेमी घर में प्रवेश कर गया। चौकन्ने पिता रात में आहट होने पर उठ गए और लड़की के प्रेमी को घर के अंदर ही पकड़ लिया, इतना ही नहीं जमकर लताड़ भी लगाया। इस घटना की जानकारी जब मोहल्ले में हुई, तो भीड़ लग गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला को शांत कराया।

इस घटना की जानकारी जब लड़के पक्ष को लगी तो वह भी घटना स्थल पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में विवाद जैसी स्थिति निर्मित होने लगी तो पुलिस को बुलाकर मामले को शांत कराया गया। 

थाना प्रभारी ने बताया
इस मामले में तिवारीपुर के थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने दोनो पक्षों को शांत करा दिया है। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।

5379487