सरकारी कर्मचारियों को दिवाली तोहफा: मध्यप्रदेश के साथ UP और बिहार सरकार ने लिया निर्णय, जानें किसे होगा फायदा 

Employees will get salary before Diwali
X
Happy diwali 2024: लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले मिलेगी सैलरी ।
सरकारी कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन दिवाली से पहले मिलेगा। MP के बाद UP और बिहार सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इस निर्णय से 50 लाख कर्मचारी परिवारों में उत्सव का महौल है। केंद्रीय कर्मचारी डीए बढ़ने से खुश हैं।

Happy diwali 2024: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अक्टूबर महीने की वेतन उन्हें दिवाली से पहले मिल सकती है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार ने यह फैसला ले लिया है। जबकि, बिहार में तैयारी चल रही है। सरकारों से इस निर्णय से करीब 50 लाख कर्मचारी परिवार उत्साह पूर्वक दिवाली मना सकेंगे।

UP में 30 अक्टूबर को वेतन
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के 20 लाख कर्मचारियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज से पहले यानी 30 अक्टूबर को वेतन जारी करने का आदेश दिया है। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने राज्य के कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों के लिए भी यह आदेश जारी किया है।

बिहार में 25 अक्टूबर से भुगतान
बिहार की नीतीश सरकार भी इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने अफसरों को निर्देशित किया है कि राज्यकर्मियों को अक्टूबर माह का वेतन का भुगतान 25 अक्टूबर से करें। ताकि, कर्मचारी परिवार दिवाली का त्योहार अच्छे से मना सकें।

MP में 16 लाख परिवारों को फायदा
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने भी राज्य के अक्टूबर माह का वेतन भुगतान 30 अक्टूबर तक करने का आदेश जारी किया है। सरकार के इस निर्णय से राज्य 11 लाख कर्मचारियों और 5 लाख पेंशनर्स में खुशी का महौल है। परिवार में भी धूमधाम से दिवाली मनाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें: DA Hike: दिवाली से पहले 1.15 करोड़ कर्मचारियों-पेंशनर्स को गिफ्ट, केंद्र ने 3% DA बढ़ाया; जानें कितना मिलेगा फायदा?

केंद्र सरकार ने बढ़ाया 3% डीए

  • केंद्र की मोदी सरकार ने भी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने हाल ही में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान किया है। इस ऐलान के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों डीए बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया। केंद्र ने मार्च में भी 4 प्रतिशत डीए बढ़ाया था।
  • केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल, 50 प्रतिशत DA मिल रहा है। दिवाली से पहले 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से उनकी सैलरी में इजाफा होगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली और भी रोशन हो जाएगी। सरकार के इन फैसलों से कर्मचारी खुश हैं।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story