राम मंदिर उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचने लगे मेहमान, रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने ऐसे की है ठहरने की व्यवस्था

Ayodhya Ram mandir Pran Pratishtha: रामजन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का उत्सव जारी है। रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी और सरसंघ चालक डॉ मोहनराव भागवत की मौजूदगी में प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इस अनुष्ठान में शामिल होने के लिए मेहमानों के पहुंचने का सिलिसल शुरू हो गया है।
शनिवार को ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद, मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, योग गुरु बाबा रामदेव, साध्वी ऋतंभरा, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री और युगपुरुष परमानंद अयोध्या पहुंचे। विभिन्न अखाड़ों के महंत, संत-महात्मा और धर्माचार्यों को भी आमंत्रित किया गया है।

मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने X पर लिख है कि कड़ाके की ठंड में भी असंख्य महान आत्माएं, साधु-संत, नर-नारी अयोध्या में विचरण कर रहे हैं। व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं है, लेकिन लोग तो रामभक्ति के आनंद में डूबे हैं। सब तरफ से सीताराम सीताराम या राम धुन ही सुनाई दे रही है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के निर्देशानुसार अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु ब्रह्मकुण्ड गुरुद्वारे के समीप बनायी गयी 'टेंट सिटी'।
टेंट सिटी को आधुनिक सुविधानुसार किया गया है विकसित।
.
.
.#tentcity #brahmkund #AyodhyaDham pic.twitter.com/jkWEHzOxnf
— Ayodhya Development Authority (@ayodhyadevauth) January 18, 2024
टेंट सिटी में ठहरने का इंतजाम
संघ के शीर्ष पदाधिकारी भी अयोध्या पहुंच गए हैं। शनिवार को सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, संपर्क प्रमुख रामलाल और पूर्व सर कार्यवाह भैया जी जोशी भी पहुंचे। रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने टेंट सिटी और आश्रमों में अतिथियों के ठहरने का इंतजाम किया है। कुछ विशिष्ट संत निर्मोही अखाड़े में ठहरे हुए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत रविवार को अयोध्या पहुंचेंगे। उनके साथ संघ के कई केंद्रीय पदाधिकारी भी आएंगे। सर संघ चालक समेत सभी शीर्ष नेता 22 जनवरी तक अयोध्या में ही रुकेंगे।
#WATCH | Uttar Pradesh: Women sing ' Ram bhajan' in Ayodhya ahead of Ram Temple's 'pranpratishtha' ceremony on January 22. pic.twitter.com/u6fRBZQH2t
— ANI (@ANI) January 19, 2024
अयोध्या में इन दिनों उत्सव का माहौल है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर से आए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। बच्चे हों या बुजुर्ग या फिर महिलाएं सब रामभक्ति में लीन हैं। ऐसी ही कुछ महिलाएं शनिवार शाम राम के भजन गाती अयोध्या की सड़कों पर दिखीं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS