हाथरस एक्सीडेंट में बढ़ी मृतकों की संख्या: आगरा के सैमरा गांव में एक ही परिवार 12 लोगों ने गंवाई जान

Hathras Bus Accident
X
Hathras Bus Accident
उत्तर प्रदेश के हाथरस में शुक्रवार (6 सितंबर) शाम 6 बजे रोडवेज बस पिकअप से भिड़ गई थी। हादसे में पिकअप सवार 17 लोगों की मौत हो गई। इनमें से सेमरा गांव के 16 लोग शामिल हैं।

Hathras Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए रोड एक्सीडेंट से सैमरा गांव में मातम पसरा हुआ है। यहां एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत हुई। सैमरा गांव में कुल 16 लोगों ने जान गंवाई है। हाथरस रोड एक्सीडेंट में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। शुरुआती दौर में 15 के मौत की जानकारी सामने आई थी, लेकिन दो घायलों ने और दम तोड़ दिया।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में शुक्रवार (6 सितंबर) शाम 6 बजे रोडवेज बस ने पिकअप को टक्कर मार दी थी। हादसे में पिकअप सवार 17 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 16 लोग जख्मी हो गए हैं। इनमें 6 बच्चे शामिल हैं। यह सभी लोग तेरहवीं भोज से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: हाथरस : बस ने पिकअप को मारी टक्कर, 15 लोगों की मौत, तेरहवीं भोज से लौट रहा था परिवार

देर रात तक पहुंचे 12 शव
चंदपा थाना क्षेत्र में नगला भुस बायपास कपूरा चौराहे के पास हुए बस हादसे में सैमरा गांव निवासी 5 भाइयों बेदरिया, लतीफ, मुन्ना, चुन्नासी और नूर मोहम्मद के घर मातम पसरा हुआ। देर रात तक यहां 12 शव पोस्टमार्टम के बाद पहुंच गए थे। मृतकों में बच्चे, युवक-युवती और बुजुर्ग भी शामिल हैं। शनिवार सुबह उनकी अर्थी निकली तो हर किसी की आंखों से आंसू छलक उठे।

मैक्स गाड़ी में सवार थे 35 लोग
दरअसल, बेदरिया की बेटी की शादी मुकुंदखेड़ा में हुई है। उनकी दादी सास के चालीसा में शामिल होने परिवार के 35 सदस्य मैक्स गाड़ी से गए थे। वहां से लौटते वक्त उनका वाहन बस से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैक्स सवार 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 18 लोग घायल हो गए।

घरों में नहीं जले चूल्हे
एक ही खानदान के 17 लोगों की मौत से सैमरा गांव में मातम छाया हुआ है। यहां घरों में चूल्हे नहीं जले। पूरी रात लोग मृतकों के परिजन को ढांढस बंधाते रहे। वसीम खान के मुताबिक, गांव में आबादी 8000 के करीब है।

यह भी पढ़ें: विदिशा में भीषणा हादसा: कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत

तैयार रखे रह गए बस्ते
10 साल के अल्फेज और 9 साल के अली जान अपना बस्ता तैयार कर गए थे। ताकि, शनिवार सुबह वह स्कूल जा सकें, लेकिन घर से निलकते वक्त इन मासूमों ने सोचा भी नहीं रहा होगा कि उनकी जिंदगी का यह आखिरी सफर होने वाला है। घर की महिलाएं उनके बस्तों को दिखाकर रो रही हैं।

हाथरस हादसे में इनकी मौत
इरशाद पुत्र बेदरिया खां, छोटे पुत्र बदरिया खान, मुन्ना पुत्र नसीब अली, मुस्कान पुत्री नूर मोहम्मद, भोला पुत्र नूर मोहम्मद, हामिद उर्फ टल्ली पुत्र चुन्ना, तबस्सम पत्नी टल्ली, नजमा पत्नी आबिद, खुशबू पत्नी हाशिम, जमीन पुत्र गनी मोहम्मद, आयना पुत्र हाशिम, सुफियान पुत्र हामिद, अल्फेज पुत्र सोनू, अप्पी, गुलशन और इशरत पुत्र मुशीर खान। इशरत फिरोजाबाद के दीदामई की रहने वाले थे। जबकि, शेष मृतक आगरा के खंदौली सेमरा निवासी थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story