Honor killing in UP : बेटी लड़के संग दिखी तो पिता ने कर दी हत्या, तीन माह किया गुमराह, पत्नी-बहन सहित पांच गिरफ्तार

Honor killing in Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक पिता ने सिर्फ इस लिए बेटी का गला घोंट दिया है, क्योंकि वह एक युवक से साथ दिख गई। पिता को बेटी के प्रेम प्रसंग की आशंका हुई तो उसने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर शव सुनसान जगह पर फेंक दिया था। हैरानी की बात यह कि इस पूरी वारदात में युवक की पत्नी और बहन भी शामिल थीं। लेकिन उन्होंने किसी को भनक तक नहीं लगने दी। पुलिस ने तीन महीने बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
परिवार में होता रहता था विवाद
वारदात के बाद आरोपी पिता ने ही हत्या की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। उसने गांव के दो युवकों पर हत्या की आशंका भी जातई थी। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश करने लगी। कथित आरोपियों के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि लड़की का किसी से प्रेम प्रसंग था। जिसे लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था।
कॉल रिकॉर्डिंग से खुला राज
पुलिस को शक हुआ तो उसने आस पड़ोस में रहने वाले अन्य लोगों से जानकारी जुटाई। जिसके बाद उनकी आशंका पिता शक हुआ। उसने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह गुमराह करने लगा। पुलिस ने उसके फोन डिटेल और कॉल रिकॉर्डिंग चेक कराई तो कई अहम सबूत हाथ लग गए। जिसके बाद सख्ती से पूछताछ की तो उसने हकीकत बयां कर दी।
शातिर अपराधी है पिता, जमानत पर बाहर
पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और गैंगस्टर जैसे 24 से ज्यादा संगीन अपराध दर्ज हैं। फिलहाल, वह
जमानत पर बाहर आया हुआ था। गांव के दो युवकों पर उसे मुखबिरी करने का शक था, इसलिए वह उन्हें इस मामले में फंसाना चाहता था।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS