Logo
How to reach Ayodhya Ram Mandir : राममंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, भव्य स्टेशन, इलेक्ट्रिक बस, कार और ऑटो शुरू हो गए हैं।

How to reach Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में 500 साल इंतजार के बाद भव्य राममंदिर बनकर तैयार हो गया। 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा में देश-विदेश से लाखों रामभक्त शामिल हो रहे हैं। अयोध्या के नए स्वरूप को देखने के लिए हर कोई बेताब है, लेकिन भीषण ठंड, वीवीआइपी मूवमेंट और भीड़भाड़ को देखते हुए अयोध्या कब, कैसे और किस मार्ग से जाना चाहिए? साथ ही  श्रीनगर से कन्या कुमारी तक देश के सभी राज्यों से क्या संसाधन उपलब्ध हैं...पढ़िए विस्तृत रिपोर्ट। 

देश व प्रदेश की राजधानियों से ऐसे पहुंचे अयोध्या 

दिल्ली से अयोध्या (Delhi to Ayodhya) 
देश की राजधानी दिल्ली से अयोध्या की दूरी 688 किमी है। दिल्ली से अयोध्या के लिए ट्रेन-बस और एरोप्लेन आवागमन के तीनों साधन उपलब्ध है। दिल्ली से अयोध्या तक फ्लाइट का किराया लगभग 5000 रुपए है। जबकि, बस का किराया एक हजार के करीब है। रोडवेज की बसें भी उपलब्ध हैं। नई दिल्ली से अयोध्या के लिए वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनें मौजूद हैं। 

भोपाल से अयोध्या (Bhopal to Ayodhya) 

  • दूरी: शिवपुरी-झांसी-कानपुर से 855 क‍िमी, ललितपुर-झांसी कानपुर से 781 क‍िमी, सागर-बांदा-रायबरेली से 705 क‍िमी जा सकते हैं। जबलपुर-कटनी-प्रयागराज होकर अयोध्या 840 क‍िमी
  • प्लेन सुविधा: ग्वालियर से डायरेक्ट और भोपाल से कनेक्टिंग फ्लाइट है। किराया पांच से छह हजार है। 
  • ट्रेन: चार साप्ताहिक ट्रेन हैं। 13 से 14 घंटे समय लगता है। 
  • यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस शनिवार सुबह 3.30 बजे भोपाल जंक्शन से मिलेगी और शाम 16.24 अयोध्‍याधाम पहुंचेगी। 
  • मुंबई एलटीटी-छपरा अयोध्‍या एक्‍सप्रेस शुक्रवार सुबह 6.45 भोपाल से मिलेगी। शुक्रवार रात 22.48 अयोध्‍याधाम पहुंचेगी। 
  • इंदौर-पटना एक्‍सप्रेस शन‍िवार शाम 18.15 संत ह‍िरदाराम नगर से मिलेगी। रव‍िवार सुबह 7.55 बजे अयोध्‍या जंक्‍शन पहुंचेगी।
  • तुलसी एक्‍सप्रेस रव‍िवार-मंगलवार को शाम 19.28 रानी कमलपत‍ि व भोपाल स्‍टेशन से 19.50 से मिलेगी। सोमवार व बुधवार दोपहर 12 बजे अयोध्‍या कैंट जंक्‍शन पहुंचेंगी। 

जयपुर  से अयोध्या (Jaipur to Ayodhya) 

  • दूरी 706.4 किमी बीकानेर-आगरा और आगरा-लखनऊ मार्ग 
  • बस सुविध उपलब्ध है। किराया 542 रुपए समय 12 घंटे समय 12.17 घंटे 
  • फ्लाइट: कनेक्टिंग फ्लाइट, समय डेढ़ घंटे, किराया 3,584 रुपए है। एयर इंडिया एक्सप्रेस 7.55 घंटे किराया 4,658, एयर इंडिया 7.55 घंटे किराया 4,959 अदर एयर लायंस 5.10 घंटे किराया 5,111 रुपए है। 
  • ट्रेन: जोधपुर जंक्शन वाराणसी फेस्टिवल स्पेशल प्रतिदिन शाम 2.5 बजे मिलेगी। अगले दिन 4.58 बजे पहंचाएगी। रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को यह ट्रेन सुल्तानपुर तक ही जाएगी। इसके अलावा लखनऊ, गोरखपुर स्टेशन के लिए अन्य ट्रेनें भी उपलब्ध हैं। 

रायपुर से अयोध्या (Raipur to Ayodhya) 

  • दूरी 782.1 किमी वाया MP 
  • सड़क मार्ग: डायरेक्ट बस नहीं है। निजी वाहन से 18.30 घंटे लगेंगे। 
  • प्लेन सेवा: कनेक्टिंग फ्लाइट, किराया 3267 हजार और समय 1.15 घंटे लगते हैं। 
  • ट्रेन: डायरेक्ट ट्रेन दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस ही है। जो रायपुर से रात 8.30 बजे मिलेगी और अगले दिन शाम 4.05 बजे पहुंचेगी। गरीब रथ और बेतवा एक्सप्रेस से कानपुर भी जा सकते हैं।

भुवनेश्वर (ओडिशा) से अयोध्या  (Bhubaneswar to Ayodhya)

  • दूरी 1,164.0 किमी
  • बस सेवा: वाया मिर्जापुर 26 घंटे लगेंगे। किराया 3600 के करीब 
  • प्लेन सेवा: कनेक्टिंग फ्लाइट है। 5 से 7 हजार किरया लगेगा। 
  • ट्रेन सेवा: डायरेक्ट ट्रेन नहीं है। चेन्नई से दरभंगा जाने वाले एर्नाकुलम और हैदराबाद से गया जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ी पकड़ सकते हैं। करीब 19.19 घंटे में पहुंचाएंगी। 

गांधीगर (गुजरात) से अयोध्या (Gandhigar to Ayodhya)

  • दूरी 1,331 किमी 
  • बाया आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे 22.48 घंटे
  • बस सेवा: किराया 1400 से 1600, समय करीब 29 घंटे 
  • प्लेन सेवा: अहमदाबाद से डायरेक्ट फ्लाइट है। पांच से छह हजार किराया है। इंडिगो डेढ़ घंटे और एयर इंडिया आठ घंटे लेगी।  

मुंबई (महाराष्ट्र) से अयोध्या (Mumbai to Ayodhya) 

  • दूरी 1,574.8 किमी 
  • बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र सम्मृद्धि महामार्ग से 27 घंटे लगेंगे। 
  • बस सेवा: रात 8 बजे बस उपलब्ध है। किराया 3500, समय 38 घंटे 
  • प्लेन सेवा: डायरेक्ट फ्लाइट हैं। किराया चार से छह हजार रुपए, समय 2 घंटे। 
  • ट्रेन सेवा: एलटीटी स्टेशन से तीन ट्रेने हैं। जनसाधारण एक्सप्रेस अयोध्या धाम और तुलसी एक्सप्रेस और एलटीटी फैजाबाद एक्सप्रेस अयोध्या जंक्शन तक 

देहरादून (उत्तराखंड) से अयोध्या  (Dehradun to Ayodhya)

  • दूरी 716.2 km 
  • बाया NH-30 13.23 घंटे लगेंगे  
  • बस सेवा: समय 15-16 घंटे, किराया 1400 से 3000 रुपए 
  • प्लेन सेवा: कनेक्टिंग फ्लाइट, समय 55 मिनट, किराया 3500 
  • ट्रेन सेवा: डायरेक्ट ट्रेन नहीं है। मानिकपुर, गोंडा, बस्ती, और सुल्तानपुर के लिए दो-दो ट्रेनें उपलब्ध हैं। 

पटना (बिहार) से अयोध्या (Patna to Ayodhya) 

  • दूरी 412.1 किमी 
  • वाया NH922 और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से 7.18 घंटे 
  • बस सेवा: किराया 999 से 2800, समय 21 से 22 घंटे
  • प्लेन सेवा: कनेक्टिंग फ्लाइट है। किराया तीन से साढ़े हजार है। 
  • ट्रेन सेवा: पटना से अयोध्या के लिए 15 से ज्यादा ट्रेने हैं। आठ से 10 घंटे समय लगेगा। 

रांची (झारखंड) से अयोध्या (Ranchi to Ayodhya) 

  • दूरी 671.4 किमी 
  • वाया पूर्वांचल एक्सप्रेस 12.58 घंटे 
  • बस सेवा: डायरेक्ट बस नहीं हैं। पटना, कानुपर, लखनऊ और गोरखपुर से जा सकते हैं। 
  • प्लेन सेवा: कनेक्टिंग फ्लाइट है। किराया तीन से सात हजार, इंडिगो 1.15 घंटे और एयर लाइंस 14 घंटे में पहुंचाएगी। 
  • ट्रेन सेवा: रांची से अयोध्या डायरेक्ट ट्रेन नहीं हैं। कानपुर और लखनऊ स्टेशन से बदलकर जा सकते हैं। 

बेंगलुरु (कर्नाटक) से अयोध्या (Bengaluru to Ayodhya) 

  • दूरी 1898 किलीमीटर 
  • समय वायारोड 34 घंटे लगेगा 
  • बस डायरेक्ट बस सेवा उपलब्ध नहीं है। 
  • ट्रेन 15024 YPR गोरखपुर एक्सप्रेस किराया 820 रुपए 
  • फ्लाइट डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध है। किराया 5841 रुपए 

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से अयोध्या  (Kolkata to Ayodhya)

  • दूरी 921.0 km 
  • समय 18.8 घंटे वाया नेशनल हाइवे-19
  • बस डायरेक्ट बस नहीं हैं। कानपुर या दिल्ली के जरिए आ सकते हैं। 
  • ट्रेन: 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस है, किराया 440 रुपए है। सुल्तानपुर, गोरखुपर और गोंडा स्टेशन भी आ सकते हैं। 
  • फ्लाइट: डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध है। 9 से 18 हजार 

चेन्नई (तमिलनाडु) से अयोध्या  (Chennai to Ayodhya) 

  • दूरी (1,931.1 km) 
  • समय 35 घंटे वाया नेशनल हाइवे-30
  • बस: डायरेक्ट बस नहीं हैं, कानपुर, दिल्ली के जरिए पहुंच सकते हैं। 
  • ट्रेन 22614 AYC RMM EXPRESS, किराया 830 रुपए 
  • 12522 - RAPTISAGAR EXP
  • 12512 - RAPTISAGAR EXP
  • एर्नाकुलम बरौनी जं. एक्सप्रेस
  • KCVL GKP SPL 
  • फ्लाइट: चेन्नई एयरपोर्ट से अयोध्या के बीच डेली फ्लाइट है। एसजी-311 विमान चेन्नई एयरपोर्ट से दोपहर 12.40 बजे उड़ान भरकर शाम 3.15 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगा। 
  • एसजी-312 विमान अयोध्या एयरपोर्ट से शाम 4 बजे उड़ान भरकर 6.20 बजे चेन्नई पहुंचेगा। विमान में बुकिंग शुरू हो गई है।

श्रीनगर से अयोध्या (Srinagar to Ayodhya) 

  • दूरी 1,462.3 km
  • 24 घंटे वाया NH-44
  • बस डायरेक्ट बस नहीं है। कानपुर, लखनऊ और दिल्ली के रास्ते पहुंच सकते हैं
  • ट्रेन: उपलब्ध नहीं है। दिल्ली कानपुर के रास्ते आ सकते हैं
  • फ्लाइट: इनडायरेक्ट फ्लाइट। किराया 7 से 12 हजार रुपए 
     

कब जाना चाहिए अयोध्या 

अयोध्या में राममंदिर बनने के बाद से वैसे तो हर दिन उत्सव का महौल है। भगवान राम की जन्मोत्सव रामनवमीं और घर वापसी यानी दिवाली के दिन यहां कई लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। 22 जनवरी का दिन प्राण प्रतिष्ठा के चलते अहम हो गया है। इस दिन भी काफी भीड़भाड़ रहेगी। इसलिए यदि इत्मिनान से अयोध्या घूमना चाहते हैं। इन तीन त्योहारों के अलावा आएं। ठंड, कोहरे, बारिश और गर्मी का असर ज्यादा होता है। इसलिए अयोध्या घूमने के लिए अक्टूबर से नवंबर और फरवरी से अप्रेल के बीच का समय सबसे उपयुक्त है। 

कहां स्थित है अयोध्या 

यूपी की राजधानी लखनऊ और गोरखपुर से  130 किमी दूर सरयू नदी के पूर्वी तट पर बसा अयोध्या का ऐतिहासिक महत्व है। यह कोशल प्रदेश की राजधानी और प्राचीन नाम साकेत था। अयोध्या के आसपास कई ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थल हैं। अयोध्या आने का प्लान है तो समय निकालकर आएं ताकि, इन स्थलों पर भी जा सकें। 

अयोध्या में यह ऐतिहासिक स्थल भी घूमने चाहिए 

  • बहू बेगम का मकबरा: पूर्वांचल के ताजमहल से चर्चित यह मकबरा नवाब शुजा उद दौला की पत्नी और रानी दुल्हन बेगम उन्मतुजोहरा को समर्पित है। फैजाबाद का सबसे ऊंचा स्मारक भी है। 
  • दंत धावन कुंड: हनुमानगढ़ी के पास स्थित इस कुंड के बार में मान्यता है कि भगवान राम यहां दांत साफ करते थे। 
  • सरयू नदी: मान्यता है कि सरयू नदी में नहाने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। भगवान राम प्रताप है। 
  • गुप्तार घाट: सरयू नदी के यह घाट घग्गर घाट के नाम से भी चर्चित है। कहते हैं भगवान राम ने इसी जगह पर ध्यान और जलसमाधि ली थी।
5379487